June 24, 2025

पुलिस ने शुरू किया घर घर तिरंगा अभियान

 पुलिस ने शुरू किया घर घर तिरंगा अभियान

कासगंज/उत्तर प्रदेश:(जुम्मन कुरेशी)–आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का कार्यक्रम कासगंज पुलिस ने भी शुरू कर दिया है, कासगंज पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने इस अभियान की शुरुआत अपने फॉलोवर पूरन के घर पर तिरंगा लगा कर की, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत का निर्देश पुलिस महानिदेशक से मिला है, इस कार्यक्रम की शुरुआत आज अपने अनुचर पूरन सिंह के घर से की है, एसपी कासगंज ने इस मौके पर गांव के बच्चों को चॉकलेट और तिरंगे भी बांटे, इस दौरान एसपी कासगंज में बच्चों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया और भारत माता की जय के नारे भी लगवाए।

Bureau