September 19, 2025
Breaking

ब्लाक के कर्मचारियों ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा रैली

 ब्लाक के कर्मचारियों ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा रैली

तिरंगा यात्रा को एसडीएम ने दिखायी हरी झंडी

कुरावली/मैनपुरी:– आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को खण्ड विकास कार्यालय कुरावली के तत्वावधान में तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एसडीएम युगान्तर त्रिपाठी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ब्लाक के कर्मचारियों ने बाइक पर झंडा लगाकर कस्वा की मुख्य सड़कों पर भ्रमण करके लोगों को संदेश दिया।

बुधवार को ब्लाक के कर्मचारियों के द्वारा बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम युगान्तर त्रिपाठी ने मुख्य गेट से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए जागरूकता रैली खण्ड विकास कार्यालय पर पहुंची। इस मौके पर एसडीएम युगान्तर त्रिपाठी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह हर घर में तिरंगा फहरा कर अपने देश के प्रति अपने तिरंगे के प्रति सम्मान और प्रेम का इजहार करें।

तिरंगा रैली में ये रहे शामिल

तिरंगा जागरूकता रैली में तहसीलदार अभय राज पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी राजकुमार शर्मा, एडीओ कृषि विनोद यादव, पंचायत सचिव मनोज राजपूत, अनिल यादव, शिशुपाल सिंह, विमलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, कुलदीप यादव, पंकज यादव, जितेंद्र कुमार, एकता राजपूत व समस्त ग्राम प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

Bureau