June 23, 2025

एटा जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की इस 22 शस्त्र लाइसेंस की कार्यवाही से जिले में मचा हड़कम्प।

 एटा जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की इस 22 शस्त्र लाइसेंस की कार्यवाही से जिले में मचा हड़कम्प।

एटा/उत्तर प्रदेश:(हर्ष द्विवेदी)–एटा में एटा जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने की बड़ी कार्यवाही…सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई सपा नेता जुगेन्द्र सिंह यादव और उनके परिवारीजनों, साथियों सहित शस्त्र अधिनियम के तहत 22 शस्त्र लाइसेंस किये निरस्त।

एटा जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने शस्त्र अधिनियम के तहत सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव और उनके परिवारी जनों के 12 शस्त्र लाइसेंस सहित 22 गन लायसेंस किये निरस्त।

सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के दो असलाह व उनकी पत्नी राममूर्ति के 2 असलाह व उनके पुत्र के 2 असलाह व पूर्व विधायक के भाई सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव के 2 असलाह व उनकी पत्नी रेखा यादव वर्तमान जिला पंचायत अध्य्क्ष के 2 असलाह सहित 14 लोगों के 22 गन लाइसेंस किये निरस्त।

सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव एटा की अलीगंज विधानसभा से 3 बार रह चुके है विधायक।

पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव गैंगस्टर एक्ट मामले में जेल में है और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्य्क्ष जुगेन्द्र सिंह यादव अभी भी चल रहे है फरार।

एटा जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने पूर्व विधायक और परिवार सहित साथियों के 22 लाइसेंस निरस्त कर जिले में एक बड़ी कार्यवाही की है।

Bureau