जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय में साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम हुआ संपन्न

नजीबाबाद/बिजनौर:(वकील मालिक)–नजीबाबाद स्थित जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय में जन समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त जन समस्याओं का संबंधित अधिकारी से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया।
आज साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में सात समस्याएं बताई गई। 1- ग्राम पुरनपुर निवासी सुनील कुमार ने अपने दो मंजिला मकान की दीवार के बराबर में पड़ोसी के गड्ढा खोदने की शिकायत रखी। 2- ग्राम बाहुपुरा निवासी ओमपाल सिंह ने अपनी चकरोड़ की टीम द्वारा गलत पैमाईश करने की शिकायत रखी। 3- ग्राम जटपुरा निवासी रोहिताश ने पड़ोसी किसान पर अवैध खनन कर अपने खेत में नुकसान होने की शिकायत रखी। 4- ग्राम बिजौरी निवासी रोहिताश ने प्रधानमंत्री आवास की मांग रखी। 5- ग्राम बिरदो नंगली में व्यापक स्तर पर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर भवन निर्माण करने की शिकायत। 6- ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाओं ने वृद्धा पेंशन की मांग रखी। 7- ग्राम बिरामपुर में मुख्य सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत रखी। उपरोक्त सभी शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया।
कुछ विशेष समस्याओं के समाधान हेतु भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार नजीबाबाद प्रीति सिंह व राशन निरीक्षक अमित कुमार से उनके कार्यालय में मिला और समस्या से अवगत कराया। तहसीलदार नजीबाबाद ने तुरंत जांच करा न्यायपूर्ण कार्यवाही करने की बात कही।
भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी नजीबाबाद ज्योति चौधरी से उनके कार्यालय में मिला और सब भाजपा कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया। ग्रामीण क्षेत्र के टूटे रास्तों, प्रधानमंत्री आवास और शौचालयों के निर्माण पर भी चर्चा की गई। एडीओ पंचायत राकेश कुमार ने बताया कि शीध्र ही पात्र लोगों की जांच करा कर जरुरत मंद लोगो को योजना का लाभ दिया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व भाजपा जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगनेश कुमार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, भाजपा सभासद उदय चौधरी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सरदार सुभाष सिंह, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पत्रकार मनोज कुमार शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिनेश राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सहदेव प्रजापति, भाजपा कार्यकर्ता नवनीत चौहान, ओमपाल सिंह,सुनील प्रजापति,आयुष प्रजापति, रोहिताश सिंह, विकास कुमार, रोहिताश सिंह, शकील अहमद, सुरेश कुमार,विनीत कुमार शर्मा व तेजपाल सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।