March 15, 2025

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रुदौली इकाई का पुनर्गठन

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रुदौली इकाई का पुनर्गठन


रुदौली-अयोध्या:(अलीम कशिश)–अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रुदौली के इतिहास में पहली बार महिला अध्यक्ष चुनी गई ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रुदौली इकाई का पुनर्गठन नगर पालिका परिषद रुदौली के सभागार में किया गया। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य/विभाग सह संयोजक ऋषभ गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा आशा और विश्वास के साथ सफलतम कार्यकारिणी सिद्ध होगी रुदौली की इतिहास में विद्यार्थी परिषद को मिला पहला महिला अध्यक्ष। प्रवासी कार्यकर्ता जिला संयोजक कुलदीप गुप्ता उपस्थित रहे। जिसमें अध्यक्ष के रूप में अलका सोनी एवं नगर मंत्री रचित गुप्ता की घोषणा चुनाव अधिकारी के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संपर्क प्रमुख बृजेश वैश्य ने की।

नगर उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा नगर उपाध्यक्ष अंजु रावत नगर उपाध्यक्ष नीरज सिंह नगर सह मंत्री प्रशांत श्रीवास्तव नगर सह मंत्री हर्षित गर्ग नगर सह मंत्री विश्वास शुक्ला नगर सह मंत्री नगर सह मंत्री कमलेश विश्वकर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख सचिन विश्वकर्मा, नगर कार्यकारिणी सदस्य नितेश कश्यप ऋषिकेश कश्यप राज लोधी हिमांशु पांडे हर्ष डालमिया अर्चित अग्रवाल, सत्यम साहू आकाश साहू, तनिष्क, मान सिंह लोधी, गुप्ता संदीप कुमार की घोषणा हुई। जिसमें पूर्व जिला सह प्रमुख श्रीकांत मिश्रा पूर्व नगर मंत्री नीलेश अग्रवाल एवं पूर्व मीडिया संयोजक शिवम गुप्ता बंटू उपस्थित रहे।

Bureau