August 13, 2025

पीयूष शुक्ला ने सभाला कुरावली एस डी ओ का कार्यभार

 पीयूष शुक्ला ने सभाला कुरावली एस डी ओ का कार्यभार

कुरावली/मैनपुरी:(दिलनवाज)–कुरावली विधुत घर में नए एस डी ओ ने सभाला कार्यभार। पुराने एस डी ओ के जाने के बाद विधुत विभाग ने मैनपुरी से प्रबल प्रताप को खानापूर्ति के लिए दे रखा था चार्ज। अचानक एस डी ओ पर हुई कार्यवाही से नये अधिकारी की नियुक्ति में लग रहा था समय तो वही शनिवार को सभाला लिए नए एस डी ओ ने कार्यभार।


दरहसल आपको बताते चले कि विधुत विभाग ने कुरावली में एस डी ओ के रूप में पीयूष शुक्ला को चार्ज दे दिया है। पुराने कुरावली एस डी ओ संजीव कुमार यादव पर हुई कार्यवाही के बाद नए एस डी ओ के आने में समय लग रहा था। जिसकी पूर्ति के लिए कार्यवाहक के रूप में विभाग ने मैनपुरी से प्रबल प्रसाद को कार्य सोंप दिया। जिसके बाद कुरावली एस डी ओ के रूप में पीयूष शुक्ला को नियुक्त कर दिया गया और शनिवार को इन्होंने कार्यभार सभाला लिया। पीयूष शुक्ला कार्यभार सभालते ही एक्शन मोड में दिखे। अगले ही दिन से नगर में बकायदारों को चिन्हित कर बकाया जमा करने की चेतावनी दी तो वही विधुत चोरो में भी डर दिखना शुरू हो गया है।

एस डी ओ ने विधुत चोरी पे क्या कुछ कहा

पीयूष शुक्ला कुरावली एस डी ओ ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार विधुत चोरो पर सख्त से सख्त कार्यवाही होगी। कुरावली विधुत उपभोक्ता विधुत चोरी के बारे में सोचे भी नही यदि विधुत चोरी करते पकड़े गए तो सख्त कार्यवाही के लिए तैयार रहे किसी भी प्रकार की शिफारिश नही चलेगी सिर्फ कार्यवाही होगी। तो वही बकायदारों को भी चेताया कि अपना अपना बकाया जल्द जमा करा दे, नही तो उनके भी खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।

Bureau