June 23, 2025

लोधेश्वर महादेवा मे आधी अधूरी तैयारियो के मध्य सावनी मेला शुरु

 लोधेश्वर महादेवा मे आधी अधूरी तैयारियो के मध्य सावनी मेला शुरु

डीएम के आदेश के बाद भी अधिकारी, कर्मचारी कार्य पूर्ण कर पाने से अभी तक दूर

रामनगर/बाराबंकी:(अशोक सिंह)– लोधेश्वर महादेवा मे भूत भावन भोलेनाथ के सावनी मेले को लेकर जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह और पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने आलाधिकारियो के साथ बैठक कर पेयजल,साफ सफाई, प्रकाश सहित सभी तैयारियो को समय से पूर्ण कर लेने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये थे।

लेकिन उनकी तमाम चाहत के बावजूद अलग अलग कार्यो की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारी,कर्मचारी कार्य पूर्ण कर पाने से अभी तक दूर है।गौरतलब बात तो यह है कि जिलाधिकारी की ओर से मेला परिसर मे लगे हैण्डपम्पो की जानकारी चाहे जाने पर पंचायत एंव जल निगम विभाग के कर्मचारी खुलेआम झूठ परोस गये।जागरुक जनो मे सवाल तो इस बात का है कि लोधेश्वर महादेवा के प्रति प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से समर्पित रहकर अपने पहले कार्यकाल मे इस पावन धरा पर कई बार आकर यहा चहुमुखी विकास कार्यो की आधारशिला भी रख चुके है।

अब यह बात और है कि जमीनी अधिकारी,कर्मचारी जिले और प्रदेश के मुखिया के निर्देशो को दर किनार कर खुलेआम झूठ परोस रहे है।वह 50 इण्डिया मार्का नल कहा कहा पर लगे हुए है जो जलनिगम एंव पंचायत विभाग के नुमाईदो ने डीएम से मेला परिसर मे लगे होने की जानकारी दी थी।हमारे संवाददाता ने मेला परिसर का भ्रमण किया तो देखा कि बैक आफ इंडिया के सामने लगा नल बेकार खड़ा है।

मेला परिसर मे तीन दर्जन से अधिक इण्डिया मार्का हैण्ड पम्प लगे होने की संभावना दूर दूर तक महसूस नही हो सकी है।सत्रह नल रिवोर अथवा मरम्मत के योग्य ग्राम प्रधान राजन तिवारी के द्वारा बताये गये जिन पर काम हो रहा है।यहा प्रत्येक मेले मे नल बनते है और वह उसके समापन से पहले ही खराब हो जाते है।सरकारी अभिलेख जिसके गवाह है।अब सरकारी अभिलेखो मे भले ही नलो की संख्या अधिक दर्ज हो।

जिलाधिकारी के निर्देशो के तहत अभी तक शायद ही कोई कार्य हो जो पूर्ण हो सका हो।ऑडिटोरियम पर शौचालय मे साफ सफाई व्यवस्था कराई गई है लेकिन शौच के लिए पानी की व्यवस्था नही की जा सकी है।प्रकाश व्यवस्था हो चुकी है एक इंडिया मार्का हैंडपंप वहा लगा है।महादेवा के बोहनिया पर बने शौचालयों में शौच के लिए पानी की व्यवस्था नही है।शौचालय के अंदर टोटिया भी नही लगी है।कुछ सीटे भी टूटी है।

शौचालयो के टैंक का दुरुस्ती करण भी नही कराया गया है और उसके ढक्कन टूटे पड़े हुए हैं।महादेवा चौकी के बगल पर्यटन विभाग की ओर से बनाए गए रैन बसेरे में सफाई व्यवस्था नहीं कराई गई है।जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है जिसमें आसपास के लोगों ने कब्जा कर लिया है और बकरिया बांध रखी है।मंदिर परिसर में लगी स्ट्रीट लाइटों में दो खराब है।श्रद्धालुओं के निकलने वाले दक्षिण की तरफ निकासी द्वार पर लगी लाइट भी खराब है।

अभरण सरोवर में साफ-सफाई की व्यवस्था कच्छक गति से चल रही है जलाअभिषेक का जल निकासी अभरण भी गंदगी से पटा हुआ है अभरण की तरफ जाने वाला मार्ग पर नाली की गंदगी फैली हुई है अभी तक सफाई व्यवस्था नहीं की जा सकी है।अभरन सरोवर मे अभी साफ सफाई चल रही है।बैरीकेटिग का कार्य चल रहा था।महिलाओ के स्नान के लिये स्थान बनाया नही जा सका है।

उपजिलाधिकारी तान्या,थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिह दल बल के साथ बुधवार की शाम को मेला क्षेत्र मे भ्रमण कर तैयारियो का जायजा ले रहे थे।

Bureau