August 13, 2025

विश्व जनसंख्या दिवस पर कलेक्ट्रेट से मुख्य चिकित्साधिकारी कायार्लय तक जागरुकता रैली निकाली गई

 विश्व जनसंख्या दिवस पर कलेक्ट्रेट से मुख्य चिकित्साधिकारी कायार्लय तक जागरुकता रैली निकाली गई


मैनपुरी/उत्तर प्रदेश:(दिलनवाज)– विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट से मुख्य चिकित्साधिकारी कायार्लय तक जागरुकता रैली निकाली गई, रैली को भोगांव विधायक, पूवर् मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर भी जागरुकता रैली निकाली गई और लक्ष्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए काउंसलिंग की गई मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पी.पी. सिंह ने बताया कि रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर स्टेशन रोड होते हुए जिला चिकित्सालय पहुंची और पूरे शहरी क्षेत्र को कवर करते हुए सी.एम.ओ. कायार्लय पर समाप्त हुई।

उन्होंने बताया कि इस बार विश्व जनसंख्या दिवस की थीम परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय-लिखो तरक्की का नया अध्याय के नारे से लोगों को जागरुक किया गया। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई तक चलने वाले विश्व जनसंख्या पखवाड़े का भी शुभारंभ किया गया, इसमें परिवार नियोजन के प्रति लक्ष्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस को परिवार नियोजन परामशर् दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सी.एम.ओ. ने बताया कि विश्व जन संख्या दिवस को परिवार नियोजन परामशर् दिवस के रूप में भी मनाया गया, सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर लक्ष्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए काउंसलिंग भी की गई।


रैली में पूवर् विधायक अशोक चैहान, पूवर् जिला अध्यक्ष अरविंद तोमर, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, ए.सी.एम.ओ. डॉ राजीव राय, डॉ. अनिल वमार्, डॉ संजीव राव बहादुर, संजीव वमार् डीपीएम, डी. सी. पी. एम. राजीव कुमार, विवेक अवस्थी, रंजीत सिंह, यू.पी.टी.एस.यू. के जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ अमरीश पाण्डेय, रवींद्र सिंह गौर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, कमलदीप आदि उपस्थित रहे।

Bureau