August 9, 2025

अनिल कुमार-ग के आदेश के अनुपालन कर वृ़द्धा आश्रम का किया गया निरीक्षण

 अनिल कुमार-ग के आदेश के अनुपालन कर वृ़द्धा आश्रम का किया गया निरीक्षण

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने वृ़द्धा आश्रम का किया निरीक्षण

मैनपुरी:(दिलनवाज)–– उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निदेर्शानुसार तथा जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार-ग के आदेश के अनुपालन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने वृ़द्धा आश्रम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संचालिका ने बताया कि आश्रम में कुल 62 वृद्ध महिलाएं-पुरूष हैं। जिसमें से 32 महिलाएं एवं 30 पुरूष है, मीनू के अनुसार नाश्ता, भोजन दिया जाता है, आज के नाश्ते में चाय व उबले हुये चने दिये गये तथा दोपहर का भोजन मिल चुका है। संचालिका ने बताया कि आश्रम में आश्रितों के चिकित्सा हेतु दवाएं भी उपलब्ध हैं। जिसे चिकित्सक रोजी द्वारा उनके परीक्षण के पश्चात दी जा रही है। आश्रम में साफ- सफाई, वृद्धों के लिए समुचित बैड व कपड़े उपलब्ध पाये गये, गर्मी के लिए पंखे व कूलर भी सूचारू रूप से संचालित हैं। आश्रम द्वारा वृद्धों को मच्छरों से बचाव हेतु मच्छरदानी उपलब्ध पायी गयी।

निरीक्षण के दौरान कुछ आश्रितों ने बताया कि उनकी वृद्धावस्था पेंशनी नहीं बनी है। जिसके सम्बन्ध में आश्रितों को अवगत कराया गया कि आश्रम द्वारा पेंशन हेतु प्रेषित आनलाइन आवेदकों की सूची के अनुसार सम्बन्धित विभाग को उचित कायर्वाही हेतु निदेर्श दिये गये हैं। संचालिका ने बताया कि आश्रम में वृद्धों एवं अन्य व्यक्ति के आने व जाने की इंट्री की जाती है। आश्रम में 17 लोगों का स्टाॅफ है, जिसमें अधीक्षिका, रसोईया, नर्स, केयर टेकर, अकाउण्टेन्ट, सफाई कर्मी व माली उपलब्ध है।

इसके पश्चात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृद्धा आश्रम में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दी गयीं, पी.एल.वी. जितेन्द्र कुमार व सुरेन्द्र यादव ने आश्रितों को बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं, वृद्धों, बच्चों, अनुसूचित जाति एवं आपदा से पीड़ित व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जा रही है। निरीक्षण के दौरान संचालिका कमलेश कुमारी, प्राधिकरण कायार्लय लिपिक देवेन्द्र सिंह, पैरालीगल वाॅयलेण्टियर जितेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Bureau