August 9, 2025

शिक्षा के क्षेत्र में मैनपुरी जनपत 12वे स्थान पर

 शिक्षा के क्षेत्र में मैनपुरी जनपत 12वे स्थान पर

जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों के प्रयासों के कारण शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हुआ:–जिलाधिकारी

मैनपुरी:(दिलनवाज)- जिला प्रशासन, जन प्रतिनिधियों के मध्य समन्वय संबंधी बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि सभी जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों के प्रयासों के कारण जनपद विकास के पैमाने पर प्रदेश में 12वें स्थान पर है। स्कूल चलो अभियान में आधार सीडिंग में जनपद चौथे स्थान पर चल रहा है। जनपद में संचालित निमार्ण कार्य तेजी के साथ कराए जा रहे हैं। संचालित निमार्ण कायोर्ं में गुणवत्ता, समयबद्धता, मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनपद के समस्त नगर निकायों में नाले-नालियों की सफाई का कार्य वृहद स्तर पर संचालित है। बरसात से पूर्व सभी नाले- नालियों की सफाई का कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश अधिशासी अधिकारियों को दिए गए हैं साथ ही सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, कूड़ा उठान व कूड़े के उचित निस्तारण के लिए भी अधिशासी अधिकारियों को आदेशित किया गया है। जल स्रोतों के संवधर्न, संरक्षण हेतु जिला प्रशासन तेजी से कार्य कर रहा है। उन्होंने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि समाज, राष्ट्रहित में पयार्वरण
संरक्षण, जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करें। अंधाधुंध पेड़ों के कटान के कारण वन क्षेत्र तेजी से घटा है। जिस कारण पयार्वरण संतुलन बिगड़ रहा है, अत्याधिक जल दोहन के कारण भूमिगत जल स्तर में भी निरंतर गिरावट आ रही है। हम सबको पयार्वरण संरक्षण, जल संरक्षण की दिशा में कार्य करना होगा। अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। भूमिगत जल की बबार्दी को रोकने के लिए सम्मिलित प्रयास करने होंगे।

बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा डूब क्षेत्र में स्थित गाटा संख्या को संबंधित तहसील के सब रजिस्ट्रार कायार्लय को उपलब्ध कराए जाने की मांग करते हुए उक्त डूब क्षेत्र के नंबर का बिना उप जिलाधिकारी की परमिशन के रजिस्ट्री न किए जाने। आय, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र के साथ-साथ दाखिल खारिज, फौती समय से दर्ज कराए जाने। कुछ प्रकरण में अमल दरामद, दाखिल खारिज के दौरान जान बूझकर गलत नाम दर्ज करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कायर्वाही किये जाने। बेवर, करहल, किशनी, घिरोर में अपूर्ण अग्निशमन केंद्र हेतु शासन स्तर से धनराशि अवमुक्त कराकर उक्त कार्य को पूर्ण कराए जाने, वृहद गौशाला मैनपुरी तक जाने वाले मुख्य मार्ग की मरम्मत कराकर संरक्षित गौवंश के भरण-पोषण हेतु धनराशि उपलब्ध कराए जाने। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का पात्रों को समय से लाभ उपलब्ध कराये जाने, करहल देहात, ग्राम पंचायत गोपालपुर में एक्सप्रेस-वे की भूमि का चिन्हांकन कराए जाने, निमार्णाधीन ट्रामा सेंटर की भूमि से गतिरोध दूर करा कर निमार्ण कार्य कराए जाने की मांग की।

जिस पर जिलाधिकारी ने जन प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जन-समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी कायर्वाही होगी। उन्होने बताया कि निमार्णाधीन अग्निशमन केंद्रों का रिवाइज स्टीमेट शासन को भेज दिया गया है जल्द ही धनराशि अवमुक्त होगी और निमार्ण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। जान-बूझकर गलत नाम दर्ज करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कायर्वाही होगी। जो अधिकारी, कमर्चारी समय से उपस्थित नहीं होंगे या उनके द्वारा निधार्रित समयसीमा में शिकायतों आदि का निधार्रण नहीं किया जाएगा उनके विरुद्ध दंडात्मक कायर्वाही होगी। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र के डूब क्षेत्रों के नंबर चिन्हित कर उसकी सूची रजिस्ट्री ऑफिस को तत्काल उपलब्ध कराएं। सब रजिस्ट्रार बिना परमिशन के उक्त चिन्हित नंबरों का बैनामा किसी दशा में न करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को आदेशित करते हुए कहा कि चांदेश्वर रोड पर जिन उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत के कनेक्शन की मांग की जा रही है। उन्हें तत्काल नियमानुसार विद्युत कनेक्शन स्वीकृत किया जाए, सभी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

बैठक में पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, विधायक किशनी इं. बृजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष प्रदीप चैहान, जिला सहकारी बैंक चेयरमेन अतुल प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.पी.पी. सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एस.एन. मौर्य, उप कृषि निदेशक डी.वी. सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमल सिंह, अन्य संबंधित अधिकारी के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, अध्यक्ष नगर पालिका मनोरमा देवी, अध्यक्ष नगर पंचायत ज्योति खुड़िया नवाब सिंह दिवाकर, अध्यक्ष प्रतिनिधि बेवर,कुरावली, सरितकांत भाटिया, धर्मेद्र वमार्, ब्लाॅक प्रमुख जागीर, कुरावली, घिरोर, मनेष चैहान, संगीता यादव, सत्य पाल सिंह, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि किशनी विशाल बाल्मीक, देवेन्द्र सिंह यादव एड., लक्ष्मण गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, आदि उपस्थित रहे।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in