August 9, 2025

कुरावली से राजापुर जा रहा मार्ग बना बीमारियों का घर

 कुरावली से राजापुर जा रहा मार्ग बना बीमारियों का घर

कुरावली/मैनपुरी :–दुनिया भर में संक्रमण को देखते हुए रख रखाव व साफ सफाई को ले कर सतर्कता बड़ी है। जिसका असर देश मे हर जगह जगह दिखने को मिलता है। भारत सरकार ने भी इस क्षेत्र में कदम उठाते हुए लोगो को जागरूक भी किया है। भारत सरकार पहले से ही स्वच्छता को ले कर गम्भीर है जिसके लिए सख्त और सतर्क है। तो वही उत्तर प्रदेश सरकार का सख्त आदेश है कि आवादी में किसी प्रकार का जल भराव या गंदगी नही होनी चाहिए। कर्मचारियों को रोज़ साफ सफाई के आदेश है।


तो कुछ ऐसा ही मामला कुरावली के ग्राम राजापुर में देखने को मिला। राजापुर से हो कर जाने वाला मार्ग जो अकबरपुर झाला, नगला किंदन, नगला छिंदु, नगला आरा जैसे कई गांवों को जोड़ता है बहुत ही जर्जर हालत में है। कुरावली से ग्राम राजापुर जाते समय मार्ग की खस्ता हालत तो बर्दाश्त कर ली जाएगी परन्तु गांव में प्रवेश करते ही मार्ग पूरी तरह उखड़ गया है जिससे यहां हमेशा ही गन्दा पानी भरा रहता है। गांव के लोग गन्दे पानी मे घुसने को मजबूर है क्योंकि ये रास्ता ही है जो उन्हें घर को ले जाता है अपनो तक ले जाता है। और मजबूर इस लिए भी है कि यही से हो कर उन्हें कमाने भी जाना पड़ता है। गद्दों में गंदा पानी जमा होने से इलाके में बीमारिया और संक्रमण का खतरा बना रहता है। आए दिन कोई न कोई बीमार पड़ ही जाता है। जिससे ग्रामीणों को बहुत समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इस गम्भीर समस्या का समादान करने को कोई नही। प्रशासन गहरी नींद में है जिसे हर बार जगाना पड़ता है कर्तव्यो को याद दिलाना पड़ता है।


जब इस समस्या की सूचना ऑल इंडिया किसान यूनियन के कुरावली पदाधिकारियों को लगी तो वे समस्या को मौके पे देखने आए। मौके पर नितिन यादव जिलाध्यक्ष, आर एस यादव ब्लॉक अध्यक्ष, अमित यादव, उदय प्रताप जिला सचिव, संदीप यादव ग्राम अध्यक्ष, संजू, रामचन्द्र, आदि दर्जन भर कार्यकर्ता मौजूद रहे। नितिन यादव ने बताया समस्या को प्रशासन तक पहुचने के लिए लामबंद हुए है और यदि इस समस्याओ जो कई महीनों से जमा होने वाली गंदगी साफ कर दे नही तो इसकी शिकायत अधिकारियों से की जाएगी।

किसकी है जिम्मे दरी

ऐसी गंभीर समस्याओं को कोंन देखेगा?


कौन है इन लापरवाहियों का जिम्मेदार?


क्या हर बार समस्याओ को लेकर ज्ञापन ही सपने पड़ेंगे?
दरहसल ये वो प्रश्न है जिनका जबाब आपको कभी नही मिलने वाला। यदि देखने ही तो कभी किसी काम को लेकर सम्बंधित विभाग जाए तो आपको पहले यहां वहां तहलाया जाएगा फिर एक दूसरे पर ताल के अपनी जिम्मेदारियों से भागते दिखेंगे कर्मचारी। मतलब तब तक टाला जाएगे जब तक हार के आप खुद नही बैठ जाते। यदि मामले ने तूल पकड़ लिया तो वही काम कुछ ही दिनों में हो जाएगा। जब कि प्रशासन का ये कर्तव्य और फ़र्ज़ है कि समस्याओ का समाधान निकाल ग्रामीणों को समस्या मुक्त कराया जाए। साफ सफाई से जुड़ा हुआ है तो मामला गम्भीर है क्योंकि शासन और प्रशासन दोनों ही इसको लेकर सख्त रहते है। लेकिन फिर भी इस समस्याओ को नज़र अंदाज़ कर मासूम जनता के स्वास्थ्य के साथ खेला जाता है जिसका भागीदारी हर वो टालमटोलू है तो समस्या को नज़र अंदाज़ करता है।

Bureau