August 9, 2025

सड़क पर लोग सूखा रहे मक्का, हादसों का डर

 सड़क पर लोग सूखा रहे मक्का, हादसों का डर

सड़क पर होने वाले हादसों के लिए आखिर कौन जिम्मेदार

मैनपुरी:– एक तरफ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ हादसों को कम करने के लिए सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के आदेश कर चुके है। मुख्यमंत्री के इस आदेश का असर भी दिखाई देने लगा है। लेकिन क्षेत्र के मैनपुरी रोड किनारे के कुछ गांव ऐसे है जहां पर सड़क पर ही मक्का सूखाई जा रही है। आधी सड़क पर मक्का सूख रही है। बची हुई सड़क पर बाहनों का आवागमन होना है। बाहन आवागमन के लिए स्थान कम होने की बजह से हादसों का डर बना रहता है।

कुरावली मार्ग स्थित करीमगंज में हाईबे पर ग्रामीणों द्वारा सड़क पर ही मक्का सुखाई जा रही है। हाईबे पर मक्का सुखाने का कायर् एक जगह पर नही, पूरे हाईबे पर जगह जगह मक्का सुखाई जा रही है। सड़क पर मक्का फैला देने के बाद बाहनो के अवागमन के लिए लिमिटेड जगह बचती है। अगर दो बाहन एक साथ आ गए तब हादसा होने की प्रवल संभावना बनी रहती है। हादसा होने का डर बाहन के चालको को रहता है, लेकिन मक्का सुखाने वाले ग्रामीणों से अगर बाहन का चालक कुछ कहता है तो ग्रामीणों द्वारा बाहन को सड़क किनारे साइड लगवाकर चालक की जमकर पिटाई कर दी जाती है। इस बजह से चालको को भी डर लगा रहता है।


हादसों से प्रशासन नही ले रहा सबक सड़क पर मक्का सुखाने के मामले में आखिर कौन जिम्मेदार है। इसका जबाव किसी के पास नही है। जब कि हाईबे पर तेज रफ्तार की बजह से आएदिन हादसे हो रहे है। लेकिन प्रशासन इन हादसो से सबक नही ले रहा है। लोगो का मानना है कि सड़क पर मक्का सुखाने वालो पर जब तक कड़ी कारर्वाई नही होगी। तब तक यह लोग सड़क पर मक्का सुखाना बंद नही करेगें। मक्का सुखाने पर घिरोर में छह पर मुकदमा सड़क पर मक्का सुखाने पर घिरोर में छह लोगो के खिलाफ मुकदमा दजर् किया है। इस मुकदमा के बाद घिरोर में हडकंप की स्थिती बनी हुई है। लेकिन अन्य जगहो के ग्रामीण सड़क पर मक्का सुखाने से नही मान रहे है।

क्या बोलीं एसडीएम सदर तहसील

सड़क पर मक्का सुखाने के मामले में लेखपालों की टीम गठित कर दी गई है। जो क्षेत्र में भ्रमण करके पता कर रही है कि कहां कहां पर मक्का सड़क पर सुखाई जा रही है। जगह को चिन्हित किया जा रहा है। लेखपाल की रिपोटर् के आधार पर आगे की कारर्वाई की जाएगी।- नवोदिता शर्मा, एसडीएम सदर तहसील मैनपुरी।

Bureau