वृद्धा आश्रम का निरीक्षण कर सुलह अधिकारी ने जाना संवासियो का हाल

मैनपुरी: (दिलनवाज) –समाज कल्याण विभाग के द्वारा चलाये जा रहे माँ भगवती वृद्धा आश्रम का निरीक्षण सुलह अधिकारी सदर देवेन्द्र कटारिया द्वारा किया गया आश्रम में 137 वृद्ध की क्षमता के सापेक्ष 51 वृद्ध बताये गए वृद्धा आश्रम में ऐसे वृद्ध आते हैं जिन्हें जब लाठी के सहारे की जरूरत हुई त उनके अपनाने दुत्कार कर बाहर निकल दिया गया उन लोगो को अपने परिवार के लिए तड़पते हुए देखा माँ भगवती आश्रम इन बेसहारा वृद्ध महिलाओं पुरुषों के लिए सहारा बना है ।
जहां निरीक्षण में देखा कि उन्हें दैनिक उपयोग के वस्त्र , खाना , चाय ,चारपाई , नाश्ता सब उपलब्ध कराया जाता हैं आश्रम की संचालिका कमलेश कुमारी ने कहा कि उनके आश्रम में इन बुजुर्ग लोगो को किसी भी प्रकार की कोई कमी नही होने देती हैं आश्रम में शौचालय , बाथरूम , खाने की जगह पर पर्याप्त सफाई थी कूलर गर्मी में चालू मीले एक वृद्ध महिला ने कहा कि उसकी विधवा पेंशन नही आ रही है उसकी शिकायत दर्ज की तथा सुलह अधिकारी कटारिया को आज आयी वृद्ध महिला मायावती पत्नी इतवारी निवासी नगला बालू ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके पति का स्वर्गवास 12 वर्ष पहले हो गया है।
उसके पांच लड़के के बहुये हैं उन्होंने उसे घर से निकाल दिया है आज ही वह आश्रम में आयी हैं उसने अपने लड़को के खिलाफ शिकायत की ओर वह डर के वजय से घर नही जाना चाहती उसके पति का बना हुआ खेती भी हैं उसने अपने लड़को पर कार्यवाही करने के लिए कहा अन्य वृद्ध बीमार नही था फिर भी सुलह अधिकारी ने आश्रम पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने के लिए कमलेश कुमारी से कहा निरीक्षण में अमित कुमार एडवोकेट , अनिल कठेरिया एडवोकेट, संदीप व आश्रम का स्टाफ मौजूद था।