August 9, 2025

पुलिस ने कराया राष्ट्रीय पक्षी मोर का अंतिम संस्कार

 पुलिस ने कराया राष्ट्रीय पक्षी मोर का अंतिम संस्कार

एलाऊ/मैनपुरी:(दिलनवाज) –थाना क्षेत्र एलाऊ के ग्राम नखतपुर क्षेत्र में मोबाइल कोबरा पुलिस गश्त कर रही थी। गस्त करते समय पुलिस कर्मियों को एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध कंजड जाति के व्यक्ति दिखाई दिए। उक्त व्यक्ति पुलिसवालों को देखकर अपनी बाइक को मोड़ कर वापस भागने लगे।

पुलिस को देखकर भागने पर पुलिस का शक और गहरा गया, उसी क्षण पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया तो ग्राम बीरमपुर के पास एक खाद के घूरे पर मरे हुए दो मोरों को एक प्लास्टिक के बोरे में भरे हुए फेंक कर भागने लगे। पुलिस द्वारा काफी पीछा किया गया लेकिन तीनों कंजड भागने में सफल हो गए। उसके बाद कोबरा मोबाइल पुलिस एवं ग्राम प्रधान अभिषेक तिवारी व गांव के अन्य संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में दोनों मृत राष्ट्रीय पक्षी मोरों का अंतिम संस्कार कराया गया।

Bureau