June 23, 2025

महंगाई की मार से आम आदमी पहले से ही पस्त.. सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे…

 महंगाई की मार से आम आदमी पहले से ही पस्त.. सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे…

मुंबई :–महंगाई की मार से आम आदमी पहले से ही पस्त है। उस पर सब्जियों के प्रतिदिन बढ़ते दाम भी आम आदमी को रुलाने लगे हैं। अब मानसून के आने से कुछ सब्जियों के भाव घट रहे हैं तो कुछ के भाव बढ़ रहे हैं। मुंबई शहर की बात करें तो यहां भी सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं।

वहीं भाजी-तरकारी के दाम ज्यादा होने की वजह से लोग कई सब्जियां खरीदने से भी बच रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ज्यादातर सब्जियां पिछले साल की तुलना में इस साल जून के महीने में दोगुने दाम में बिक रही हैं। मुंबई शहर की बात करें तो यहां टमाटर के दाम कम हो गए हैं, जबकि आलू की कीमत स्थिर बनी हुई है।

Bureau