August 14, 2025

पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में जुमे की नमाज अदा की गई

 पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में जुमे की नमाज अदा की गई

फर्रुखाबाद/शमशाबाद:(विशाल शर्मा)–पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में शमशाबाद में शांति पूर्वक जुमे की नमाज अदा की गई इस दौरान उप जिलाधिकारी कायमगंज सीओ कायमगंज ने शांति के माहौल में नमाज अदा किए जाने को लेकर नगर की जनता का आभार व्यक्त किया और राहत की सांस ली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश जनपद कानपुर सहित विभिन्न जनपदों में नमाज के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन ने सबक सीखा और पत्थरबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों को उनके अंजाम तक पहुंचाया।

इस कार्य के लिए पुलिस प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा और जगह-जगह हिंसा को बढ़ावा देने वाले पत्थरबाजों की जमकर खबर ली गई भविष्य में नमाज के दौरान उपद्रव तथा पत्थरबाजी की घटनाओं को को संज्ञान में लेकर यूपी सरकार पहले से ही सक्रिय रही यहाँ तक कि पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से पत्थर बाजो को चिन्हित कर रही थी पत्थर बाज उपद्रबी जो वास्तविक सभ्य समाज को पत्थरबाजी की घटनाओं में तब्दील कर आम लोगों का सुखचैन हराम कर रहे थे।

यहां तक कि सीधे साधे लोगों को भी पत्थरबाजी की घटनाओं का शिकार बनाकर समाज में अमन चैन के गुलसन में नफरत का जहर घोला जा रहा था इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा जुमे की नमाज को शांति के माहौल मे पढ़ी जाए इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पहले से ही व्यवस्थाएं की गई थी शुक्रवार को शमशाबाद नगर में स्थित विभिन्न मस्जिदों में मौलानाओं की मौजूदगी में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा शांति के माहौल में नमाज अदा की गई।

इस दौरान उपजिलाधिकारी कायमगंज क्षेत्राधिकारी कायमगंज तथा शमशाबाद थाना अध्यक्ष मनोज कुमार भाटी की मौजूदगी में जगह-जगह गली मुहल्लों में पैदल मार्च किया गया साथ ही मस्जिदों में भी पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा उप जिलाधिकारी कायमगंज गौरव कुमार शुक्ला के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम के अलावा शमशाबाद थाना अध्यक्ष मनोज कुमार भाटी द्वारा शुक्रवार को व्यवस्थाये दुरुस्त रखने के लिए तैयारियों कोअंजाम दिया गया था।

समय आनुसार नमाजियों ने शांति के माहौल में जुमे की नमाज अदा की पुलिस प्रशासन शहर से लेकर नगर गली मोहल्ले यहां तक की नगर की विभिन्न मस्जिदों में मुस्तैद रहा समाचार लिखे जाने तक शमशाबाद में पुलिस फोर्स द्वारा पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया शांति के महौल में जुमे की नमाज अदा किए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in