June 25, 2025

कुरावली के कोऑटोला में भगवान श्री कृष्ण के चरित्र का मृतमय वर्णन का किया आयोजन

 कुरावली के कोऑटोला में भगवान श्री कृष्ण के चरित्र का मृतमय वर्णन का किया आयोजन

कुरावली/मैनपुरी :– भगवान श्री कृष्ण के चरित्र पे कथा का किया गया आयोजन। सैकङो की तादात में कथा में लीन दिखे भक्त। तो वही मौजूद कथा वाचक पंडित जी ने मधुर वाड़ी में बाधा समा।


आपको बताते चले कुरावली के कोऑटोला में एक कथा का आयोजन किया गया जिसमें महापुराण में भगवान श्री कृष्ण के चरित्र का अमृतमय वर्णन हरिद्वार से आए आचार्य पं० देवेंद्र दीक्षित जी ने अपने मधुर स्वर में किया। तो वही कथा के कार्यक्रम में (कथा आयोजक) डॉ गंगाधर कश्यप, पूरन सिंह कश्यप, रवि कुमार कश्यप, श्री मति राजेश्वरी देवी, हवलदार सिंह कश्यप, शेरपाल सिंह, सुनील, अनिकेत, सुधीर, राजन, हंशु , शिव राम, अमर, अनीश, अभिषेक , लकी, अभय, आदित्य, हर्षित, अर्पित, अर्जुन, एवम समस्त कश्यप परिवार मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम का आयोजन 1 जून से आरम्भ हो कर 7 जून को समापन किया जाएगा जिसके बाद 8 वे दिन 8 जून को भंडारे की भी व्यवस्ता है। तो वही कार्यक्रम को क्रमवत तरीके से चलते हुए आज पाचवे दिन गोवर्धन का वर्णन कर भक्तो को आनंदमय कर दिया। तो वही मौजूद भक्तगण भगवान कृष्ण की कथा में लीन दिखे। आयोजन की व्यवस्था चार चौबंद थी भक्तो के लिए पानी से लेकर कूलर तक की व्यवस्था पूर्ण रूप से व्यवस्थित थी। व्यवस्था और कथा देख लोग बड़ी तादात में आए हुए थे।

कथा कार्यक्रम की समय व्यवस्था

आयोजक डॉ गंगाधर कश्यप ने बताया 1 जून से कथा प्रारम्भ कर 7 जून को कथा का समापन किया जाएगा। जिसके बाद 8 जून कथा का 8वॉ दिन कुरावली नगरवासियो के लिए भंडारे की भी व्यवस्था है। प्रतिदिन सुबह से शाम आचार्य पं० देवेंद्र दीक्षित जी द्वारा कथा का वर्णन किया जाता है। तो वही भक्तगण के लिए पंडाल में बैठने के लिए स्वच्छ वातावरण, कूलर से लेकर ठंडे पानी तक कि व्यवस्था पूर्ण रूप से की गई है। भक्तो में भी नई ऊर्जा का प्रसार हो रहा है और तप्ती धूप में भी भक्तो की संख्या में कोई कमी नही आ रही है।

क्या कहना है भक्तो का

डॉ अमन शाक्य ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के चरित्र का मृतमय वर्णन का आयोजन किया गया है। पूरे इलाके का भक्तिमय वातावरण है और इस आन्नद की प्राप्ति के लिए लोग बड़ी तादात में आए हुए है। 7 दिन के कार्यक्रम के बाद भंडारे की भी व्यवस्था है।


वही मौजूद विवाहिता अंशु गुप्ता ने बताया कि कथा को सुनने के लिए में ससुराल से अपने घर आई हूं और प्रति दिन सपरिवार कथा का आन्नद ले रही हु।


अनुराधा अपनी सहेलियों संग इस कथा को सुनने आई थी उन्होंने बताया की आज कथा का पाच वॉ दिन है पंडित जी गोवर्धन का वर्णन कर रहे है। जो बहुत ही आन्नद मय है। पंडाल में व्यवस्था चारचोबन्द है इसके बाद कुरावली की जनता को आमंत्रित कर ज़्यादा से ज़्यादा तादात में आने का आग्रह करते हुए 8 जून को भंडारे की दावत दी।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in