मनुष्य के जीवन मे वृक्षारोपण करना बेहद जरूरी- नेहरु युवा मंडल अध्यक्ष सुधांशु कश्यप

वृक्षारोपण करने से हर तरह से मिलता है सुख और शांति
नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष सुधांशू कश्यप ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण
करहल/मैनपुरी:–आज नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष सुधांशू ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन खंडेश्वर मंदिर के प्रांगण में कई स्थानों पर वृक्षारोपण किया जिसमें फूल फल छायादार वृक्ष रोपित किए।
इस दौरान नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष सुधांशु ने बताया है की वृक्ष हमारी धरा का अभूषड है। धरा को हराभरा रखना बेहद जरूरी है। अब हमारे जीवन मे भी वृक्ष का बेहद ही महत्व हो गया है। इसलिए सभी को अपने जीवन मे वृक्षारोपण जरूर करना चाहिए। हर व्यक्ति को अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पांच पांच पौधे लगाने चाहिए। वृक्षारोपण हम सभी का कर्तव्य होना चाहिए, क्योंकि अगर हमें अपने भविष्य में धरती पर जीवन को बचाना है, तो अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षों का रोपण करके ही बचा सकते हैं।