विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण अभियान नगर के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया

भोगांव/मैनपुरी:(अजय शर्मा)–अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत मैनपुरी नगर इकाई भोगांव द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण अभियान नगर के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया जिसमें प्रांत सह संपर्क प्रमुख प्रशांत कुमार ,भोगांव वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह व चीफ फार्मासिस्ट मुनेश पाल, डॉक्टर खुशबू , अध्यापक आकाश वाल्मिक ,सौरव यादव ,मोहम्मद साबिर मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
व प्रान्त संपर्क प्रमुख प्रशांत कुमार ने बताया कि पर्यावरण के लिए वृक्ष अधिक से अधिक जरूरी है वृक्षों की कमी की वजह से आज पर्यावरण की स्थिति हम देख रहे हैं कि जो मानसून जून तक आ जाते थे आज वह जुलाई-अगस्त में देखने को मिल रहे हैं।
और ना ही उस प्रकार की वर्षा हो रही है इसका कारण अधिक पेड़ काटना है इसलिए हम सभी नगर वासियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण में बदलाव लाने के लिए अपना छोटा सा सहयोग करना चाहिए व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा भी अलग-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।