मिले पर हमारा तुम्हारा, कांग्रेस की वृहद चौपाल सम्पन्न। नये लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि अच्छा होता सेंगोल के साथ भारतीय संविधान की पूजा कराते प्रधानमंत्री

झांसी/उत्तर प्रदेश/संवाददाता सुनील जैन:– गुरसराय नगर मे कांग्रेस पार्टी की एक चौपाल सूरज माते खिरिया के बाड़े में सम्पन्न हुयी। जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, विशिष्ट अतिथि श्रीमती उर्मिला सोनकर खाबरी तथा अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव तथा संचालन वीरेन्द्र सिंह यादव ने किया। नगर व क्षेत्र से आये कांग्रेस जनो का स्वागत शर्बत पिला कर कार्यक्रम के संयोजक सूरज सिंह पटेल ने किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास रहा है। पार्टी ने गाँव और गरीब की भलाई के लिये कार्य किया है। रविवार को नये संसद भवन के उदघाटन पर उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि प्रधानमंत्री सेंगोल के साथ भारतीय संविधान का भी पूजन कराते जिससे पूरा देश चलता है। विशिष्ट अतिथि उर्मिला खाबरी सोनकर ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की भलाई की लिए कार्य करती है। जबकि कांग्रेस आम आदमी के विकास को लिए कार्य करती है। किसान कांग्रेस के प्रदेश शिव नारायण सिंह परिहार ने कहा कि पार्टी किसान पड़े लिखे नौजवानों, बेरोजगारों व बेतहाशा मंहगाई के लिए संघर्ष कर रही है। अध्यक्षता कर रहे कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने कहा कि केन्द्र की हिटलर शाही सरकार को आगामी लोक सभा चुनाव में धूल चटाने के लिए अभी से बूथ से लेकर गाँव, न्याय पंचायत स्तर पर जाकर कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों का प्रचार करना है। कार्यक्रम मिले सुर हमारा तुम्हारा को पीसीसी सदस्य रमेश मौर्या, पूर्व जिला महासचिव राम भरोसे पेन्टर, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न ठाकुर, किसान कांग्रेस में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, जिला सचिव राजेंद्र सिंह बुन्देला तथा अश्विनी पस्तोर ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्त गरौठा विपिन दुवे, नगर अध्यक्ष गुरसराय इकबाल खान, अजमेर सिंह यादव, विधान सभा गरौठा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष गगन यादव, परमहंस अग्रवाल, पंकज जैन, हरदास श्रीवास, आजाद खान पूर्व पार्षद सहित आदि लोगों उपस्थित रहे। आभार गाँधीवादी विचारक सूरज माते खिरिया ने व्यक्त किया।