June 22, 2025

मैनपुरी का लाल गोरखपुर में कर रहा कमाल,राष्ट्रीय अधिवेशन में शाकिब की उपस्थिति ने मैनपुरी का बढ़ाया मान

 मैनपुरी का लाल गोरखपुर में कर रहा कमाल,राष्ट्रीय अधिवेशन में शाकिब की उपस्थिति ने मैनपुरी का बढ़ाया मान

मैनपुरी/उत्तर प्रदेश:–इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन को जनपद मैनपुरी में बुलंदियों पर पहुंचाने वाले प्रदेश अध्यक्ष ने गोरखपुर के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचकर मैनपुरी को जो सम्मान दिलाने का काम किया है। मैनपुरी की पत्रकारिता और पत्रकार भाइयों ने उनकी भूरि- भूरि प्रशंसा की है।

जनपद मैनपुरी में प्रदेश अध्यक्ष शाकिब अनवर चिश्ती ने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन को मैनपुरी में बुलंदियों पर पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दबे कुचले लोगों की आवाज बुलंद करना दबी हुई आवाज को अधिकारियों तक पहुंचाने में उनकी महती भूमिका रहती है। मैनपुरी में संगठन को मजबूत करने के लिए उन्होंने जो जी तोड़ मेहनत की है।


 उस मेहनत में मैनपुरी के पत्रकार साथियों का भी बहुत बड़ा योगदान है। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय दीक्षित उर्फ सोनू ने भी संगठन को मजबूत करने में अपना बड़ा योगदान दिया है। जिले के जिलाध्यक्ष भी अपने हर पत्रकार साथी के दुख सुख में हमेशा खड़े रहते हैं। किसी पत्रकार साथी को अगर कोई कष्ट होता है तो जिलाध्यक्ष उस कष्ट को अपना समझ कर उसकी हर संभव मदद करने का प्रयास करते हैं। इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन से जुड़ा हर पत्रकार साथी अपना महा योगदान देने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। चौथे राष्ट्रीय अधिवेशन गोरखपुर में पहुंचकर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शाकिबअनवर चिश्ती ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर मैनपुरी का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखवा दिया है। वैसे भी मैनपुरी की एक अलग पहचान रहती है। मैनपुरी अपने आप में ही एक पहचान है। और इस पहचान में चार चांद लगाने का काम हमारे पत्रकार साथी करते हैं। 



अधिवेशन में सम्मिलित होने पर मैनपुरी के पत्रकार साथी वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद झा, दीपक कठेरिया,आफाक, नदीम, अरुण यादव, राजमोहन, अतुल सक्सेना, अनिल शाक्य, अक्षय आर्यन, अवनीश, मीडिया प्रभारी श्री किशन सिंह आदि पत्रकार साथियों ने बहुत-बहुत बधाई एवं मुबारकबाद अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष  सिराज अहमद कुरैशी को धन्यवाद भेजा है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष को मैनपुरी पत्रकारिता जगत की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in