June 23, 2025

मडोरी स्थित वृद्ध आश्रम में उप जिलाधिकारी गरौठा ने वृद्ध जनों को अंगवस्त्र ब खाद्य सामग्री वितरित कर किया सम्मानित

 मडोरी स्थित वृद्ध आश्रम में उप जिलाधिकारी गरौठा ने वृद्ध जनों को अंगवस्त्र ब खाद्य सामग्री वितरित कर किया सम्मानित

झांसी/उत्तर प्रदेश/संवाददाता सुनील जैन:– तहसील गरौठा के अंतर्गत आने वाले कस्बा गुरसराय के समीप ग्राम मडोरी में स्थित बृद्धा आश्रम में आज उपजिलाधिकारी गरौठा अतुल कुमार द्वारा अपने पिताजी डॉ देवेंद्र कुमार पूर्व संयुक्त निर्देशक स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा विभाग का 65 वे जन्मदिन पर वृद्ध आश्रम पहुंचकर देवेंद्र कुमार व उनकी पत्नी शशि व नाती अनमोल के साथ मिलकर वृद्ध जनों को खाद्य सामग्री वस्त्र इत्यादि वितरित कर सम्मानित किया गया। मानवता की मिसाल कायम की वहीं उप जिलाधिकारी गरौठा अतुल कुमार द्वारा वृद्ध जनों से उनके हालचाल के बारे में पूछा गया एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया।
इस मौके पर राहुल कुमार , रविंद्र कुमार रावत, के साथ अर्दली पुलिसकर्मी अन्य लोग मौके पर उपस्थित रहे।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in