June 23, 2025

भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की

 भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की

झांसी/उत्तर प्रदेश/संवाददाता सुल्तान आब्दी:– भाजपा का गड़ माने जाने वाले नगर के वार्ड नं 59 डरु भौंडेला में नगर विधायक रवि शर्मा के मुख्य आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य एवं वार्ड के सभासद प्रत्याशी निर्दोष अग्रवाल के समर्थन में पार्टी के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं व वार्ड के सम्मानित व्यक्तियों ,माताओं बहनों,युवाओं सहित हजारों समर्थकों ने एक साथ संपूर्ण वार्ड में जनसंपर्क कर मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान वार्ड प्रभारी व्यापारी नेता मनमोहन गैड़ा,वार्ड चुनाव संयोजक गौरव जैन नीम,राजीव तिवारी,सौरभ सर्वज्ञ,मुकेश सहगल,अभिनय अग्रवाल गोलू,राजेन्द्र हयारण,वार्ड अध्यक्ष पार्श्व अग्रवाल,बूथ अध्यक्ष रितिक गुप्ता,रवीश पाण्डेय,विक्की सोनी,कृष्णकुमार अग्रवाल,संजय सिंघई,दिनेश जैन डीके,रवीश त्रिपाठी,सौरभ गुप्ता,नितिन वर्मा,शिवम अग्रवाल,सोनू अग्रवाल,आकाश कंचन सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहें। अंत में सभी का आभार चुनाव संचालक सौरभ जैन सर्वज्ञ शहर मंडल मंत्री भाजपा ने व्यक्त किया।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in