March 15, 2025

नगर के सुन्नी नगर के वार्ड नंबर 24 में बीएसपी नेता डॉक्टर नसीम अहमद ने महिलाओं को किया संबोधित

 नगर के सुन्नी नगर के वार्ड नंबर 24 में बीएसपी नेता डॉक्टर नसीम अहमद ने महिलाओं को किया संबोधित

विकास और लोगों के सम्मान की होगी बात – नसीम अहमदबहेड़ी

बहेड़ी/ बरेली/संवाददाता वसीम अहमद:– निकाय चुनाव को लेकर शुरू हुई राजनैतिक तैयारियां लगातार तेज होती नज़र आ रही हैं। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों व प्रत्याशी अपने अपने की तैयारियां पूरी कर चुके हैं जिसके चलते राजनीतिक घमासान तेज हो चुका है।

इसी क्रम में बसपा प्रत्याशी फौजुल अज़ीम व उनके पति बसपा नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर नसीम अहमद ने वार्ड 24 में जनसंपर्क कर महिलाओं से बात की। वार्ड 24 में महिलाओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर नसीम अहमद ने कहा कि उनकी पत्नी फौजुल अज़ीम के नगर पालिका अध्यक्ष पद पर रहते हुए पिछले कार्यकाल में नगर में जो विकास कार्य किए गए हैं उनको सब जानते हैं।

नगर में जिन वस्तियों में सड़क नहीं थी उन सभी वस्तियों में सड़क निर्माण कार्य कराए गए नगर में साफ सफाई का पूर्ण ध्यान रखा गया स्ट्रीट लाइट लगवा कर नगर को अंधेरा मुक्त किया गया इसके साथ ही नगर में इंटर लॉकिंग सड़कों का जाल बिछाया गया गया जबकि कोरोना काल के चलते दो साल से अधिक समय तक सभी कार्य बाधित रहे उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी फौजुल अज़ीम को जितना वक्त मिला उन्होंने नगर के विकास कार्यों के लिए ही काम किया है।

डॉक्टर नसीम अहमद ने अपनी पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी फौजुल अज़ीम के लिए वोट करने की अपील करते हुए महिलाओं से कहा कि उनकी पत्नी पिछली बार की तरह इस बार भी वोट देकर भारी मतों जिता कर नगर की खिदमत का मौका दें। नसीम अहमद को सुनने भारी संख्या में पहुंची महिलाओं ने उनकी पत्नी फौजुल अज़ीम को भारी मतों से जिताने का वादा करते हुए फौजुल अज़ीम का समर्थन किया।

वहीं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बीएसपी नेता डॉक्टर नसीम अहमद ने पत्रकारों से खास बातचीत की जिसमे किए गए सवाल कि निकाय चुनाव में कैसे रणनीति बनाएंगे और चुनाव में कैसे जीत हासिल करेंगे के जवाब में उन्होंने बताया कि हमारा एकमात्र उद्देश्य है गरीब व बेसहारा लोगो का साथ देना जो हम तन मन धन से करेंगे उन्होंने बताया उनकी पत्नी फौजुल अज़ीम ने पिछली बार चैयरमेन रहकर जो विकास किया है नगर की सड़कें बनाई, कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया,पानी की टंकिया लगवाकर पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने का कार्य किया है। वहीं सपा विधायक पर निशाना साधते हुए नसीम अहमद ने कहा कि जो आज सपा से विधायक है वो हमारे खिलाफ चुनाव लड़वा रहे है जबकि वह बताए विधायक रहते उन्होंने बहेड़ी के लिए क्या किया जबकि उन्होंने अपने गृह क्षेत्र रिछा में कार्य किये है बहेड़ी जनता सब जान चुकी है इस बार हम सबकी जमानत जब्त कर सीधे भाजपा से टक्कर कर चैयरमेन बनकर दिखाएंगे।

नसीम अहमद बीएसपी नेता

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in