सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में डॉ नसीम अहमद की दी गई कुर्बानी का दिया इनाम।

बरेली / उत्तर प्रदेश/संवाददाता वसीम अहमद:–बहेड़ी नगर पालिका से सपा से टिकट के दावेदार तो नगर निकाय चुनाव के एलान से पहले बहुत थे लेकिन चुनाव आते आते कुछ प्रत्याशी मैदान में बचे थे , जिनमे मुख्य दावेदार के रूप में डॉ नसीम अहमद की पत्नी निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष फौजुल अज़ीम को माना जा रहा था। सपा का सिंबल पाने की होड़ में लगे सभी दावेदार अपनी जुगत लगाने में वियस्त थे सभी दावेदारों ने सपा का सिंबल पाने के लिए अपने स्तर पर कोशिश करना भी जारी कर दी थी और सपा मुखिया अखिलेश यादव को अपने पक्ष में मानाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही थी।

लेकिन वही सपा के निवर्तमान प्रदेश सचिव डॉ नसीम अहमद जनता के बीच उनका विश्वास जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे जिसके चलते वह जानता के बीच लगातार लोकप्रियता हासिल करते चले गए। इन सब उठा पटक के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पास नगर पालिका बहेड़ी क्षेत्र से पहुंचे फीडबैक के बाद बाजी डॉ नसीम अहमद मार कर ले गए। सपा मुखिया ने बहेड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए डॉ नसीम अहमद की पत्नी फौजुल अज़ीम को सपा प्रत्याशी के तौर पर चुना है।

आपको बता दें डॉ नसीम अहमद पूर्व में विधानसभा का चुनाव लडने की तैयारी कर रहे थे उसी दौरान सपा में शामिल होने के बाद उनको प्रदेश सचिव बनाया गया विधानसभा क्षेत्र में वोटर्स पर अच्छी पकड़ रखते हैं जिसके चलते विरोधी भी विधानसभा में नसीम अहमद की जीत को पक्का मान रहे थे ठीक उसी वक्त सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सपा से पूर्व विधायक रहे अता उर रहमान को विधानसभा का टिकिट दे दिया और साथ ही डॉ नसीम अहमद जिनको उस वक्त बहेड़ी 118 विधानसभा का सपा का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था उनको अखिलेश ने अपनी विधानसभा करहल के साथ कई और विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बना दिया। नसीम अहमद ने अखिलेश के उस फैसले को सम्मान देते हुए चुनाव से पीछे हटते हुए अपनी जिम्मेदारी को बाखूबी निभाया । अखिलेश यादव ने जिन जिन विधानसभा का डॉ नसीम को प्रभारी बनाया था वहां से सपा के प्रतियाशियों ने जीत भी दर्ज कराई है।

विधानसभा चुनाव में डॉ नसीम अहमद ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशों को मानते हुए जो कुरवानी दी थी, उसके इनाम के रूप में अखिलेश यादव ने नसीम अहमद की पत्नी फौजुल अज़ीम को निकाय चुनाव बहेड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रतियाशी बना कर दिया है। बहेड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदार फौजुल अज़ीम अब सपा के सिंबल के साथ चुनाव मैदान में हैं। उनका दावा है कि बहेड़ी की जनता से लगातार मिल रहे प्यार और सम्मान को देखते हुए वह पिछली बार से अधिक वोट लेकर दोबारा बड़ी जीत दर्ज करेंगी।