June 23, 2025

फिरोजपुर के तालाबों पर दबंगो का अवैध कब्जा

 फिरोजपुर के तालाबों पर दबंगो का अवैध कब्जा

जलस्तर घटा, हैंडपंपो ने पानी छोड़ा, ग्रामीणों के सामने संकट

ग्रामीण का आरोप दर्जनों शिकायत के बाद भी नही हट सका कब्जा

कुरावली/मैनपुरी: घटते हुए जलस्तर पर सरकार भले ही चिंतित हों, घटते हुए जलस्तर को देखते हुए गांवो में जल संचयन के साधन तालाबों पर अवैध कब्जा हटाने के आदेश सरकार ने जरुर जारी किए है। लेकिन सरकार के आदेश का असर जमीनी स्तर पर दिखाई नही देता है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत आठपुरा के मजरा फिरोजपुर स्थित तालाबों पर गांव के ही दबंगो ने अवैध कब्जा करके मकान बना लिए है। गांव का जलस्तर घटने से ग्रामीणो के सामने संकट खड़ा हो गया है।


गौरतलव है कि सर्दी के मौसम के बाद जैसे गर्मी का मौसम शुरु होने को होता है। तब शासन से जिला प्रशासन के अधिकारियों को जलस्तर को देखते हुए जल संचयन कराने और तालाबों से कब्जा हटाने के आदेश मिलते है। शासन से आदेश मिलने के बाद जिला के अधिकारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई जाती है। उस बैठक में तालाबो से कब्जे हटाने के निर्देश जारी किए जाते है। लेकिन समय बीतने मामला डस्टविन में पहुंच जाता है।

बाद में अधिकारियों से यह नही पूछा जाता कि कितने तालाबो से कब्जा हट पाया। क्षेत्र में बहुत से ऐसे तालाब है जिनका अस्तित्व खतरे में है। जो अवैध कब्जा हटने का इंतजार कर रहे है। हां इतना जरुर है, शासन से तालाबो से अवैध कब्जा हटाने के आदेश बाद अधिकारी तालाब किनारे जाकर फोटो खिंचाकर समाचार पत्रो की हैडिंगो में कब्जा जरुर हटा देते है।

फिरोजपुर के तालाबों का अस्तित्व खतरे में


क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में दो तालाब है, इन तालाबों पर गांव के दबंग किस्म के लोगो ने अवैध कब्जा कर लिया है। जिसकी बजह से इन तालाबों का अस्तित्व खतरे में दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ तालाब की भूमि पर कब्जा होने की बजह से जल संचयन भी नही हो पा रहा है।

बताया जाता है कि तालाब की भूमि पर गांव के ही दबंगो ने कब्जा करके मकान बना लिए है। तालाब पर कब्जा होने के चलते गंदा पानी तालाब तक नही जा पाता है, वह पानी तालाब में न जाकर लोगो के घरो में ही भर जाता है। इससे लोग दुखी है। तालाब पर अवैध कब्जा सदियों से चला आ रहा है। सरकारी मशीनरी भी इन कब्जाधारको के आगे फेल हो चुकी है। फिरोजपुर के ग्रामीण नेमसिंह, हरवेश कुमार, शैलेन्द्र सिंह आदि ने तालाब से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की है।

दर्जन भर शिकायत के बाद भी नही हटा अवैध कब्जा


ग्रामीण वोधपाल सिंह बताते है कि तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर उनके तथा ग्रामीणो द्वारा एक दर्जन के करीब शिकायत की गई, इसके बाबजूद भी तालाब से कब्जा नही हट सका। उन्होने आगे बताया कि जब भी वह तहसील जाकर शिकायत के बारे में पता करते है तो कहा जाता है कि कब्जा धारको पर 67 की कार्रवाई कर दी गई है। लेकिन आज तक 67 की कार्रवाई का असर नही दिखाई दिया।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in