रामनवमी पर महोबा में निकली भव्य शोभायात्रा

महोबा/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता इसराईल कुरैशी)– महोबा में मर्यादा पुरषोत्तम प्रभु राम के जन्मोत्सव रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली गई है। श्रीराम की पालकी को सांसद, विधायक, एमएलसी सहित डीएम-एसपी लेकर निकलें। नवीन गल्ला मंदिर से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा में श्रीराम के जयकारों के साथ भक्तिमय संगीत पर भक्त जमकर नाचते गाते निकलें। बड़ी संख्या में इकठ्ठा रामभक्तों ने माहौल को भगवामय कर दिया। शोभायात्रा में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
मर्यादा पुरषोत्तम प्रभू राम के जन्मोत्सव में पूरा महोबा राम मय हो गया। शहर में निकली शोभायात्रा में भक्तो का जोश देखते ही बन रहा था। शहर की नवीन गल्ला मंडी में इकठ्ठा हुए सभी राम भक्त भगवा पगड़ी, भगवा पहनावे में दिखाई दिए। शुरू हुई शोभायात्रा में राम भक्त श्रीराम के जयकारों से माहौल को भी भक्तिमय कर दिया। नवीन गल्ला मंदिर से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा का परमानन्द चौराहे पर बने स्वागत द्वार पर पुष्पवर्षा की गई। जिसके बाद शहर के आल्हा चौक, उदल चौक, सहित शहर के सभी मुख्य मार्गों से शोभा यात्रा निकली है। जिसमे बड़ी संख्या में राम भक्तों ने डीजे की थाप पर थिरकते हुए निकलें। इस मौके पर महिलाओ ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शोभयात्रा को लेकर पूरे नगर को नगरवासियों ने दुल्हन कि तरह सजाया। शोभायात्रा में खूबसूरत झाकियां भी सजाई गई। भगवान श्रीराम-सीता, भगवान हनुमान और भगवान शंकर की खूबसूरत झांकी भी शोभायात्रा में निकाली गई है। धूप और गर्मी भी राम नवमी पर भक्तों की आस्था नहीं डिगा पायी ।भगवान राम की झांकियों के साथ भक्तो का जत्था राम धुन पर थिरकता और जय श्री राम के नारे लगाते हुए निकल निकला। जुलुस का पूरे शहर भर में जगह जगह में स्वागत किया गया। हर जगह पर लोगो ने स्टाल लगाकर राम भक्तों को पानी शरबत और प्रसाद खिलवाया।