August 9, 2025

खैरो डकैती कांड के 60 घंटे बाद भी नही हुआ खुलासा,क्या पुलिस के लिए बन सकता है डकैती कांड चुनोती

 खैरो डकैती कांड के 60 घंटे बाद भी नही हुआ खुलासा,क्या पुलिस के लिए बन सकता है डकैती कांड चुनोती

झांसी/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुनील जैन)–आपको बता दें गुरसरांय ग्राम खैरो श्रेयांश जैन के यहां 18/19 की रात्रि हुई डकेती का जल्द खुलासा करने की पुलिस ने चुनोती स्वीकार करते हुए 19 मार्च रविवार सुबह से ही लेकर सोमवार 20 मार्च पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देशन में कई टीमें जगह जगह पूरी तरह सक्रिय देखी गई जिसको लेकर पुलिस द्वारा विभिन्न घटनाओं के इतिहास के पन्ने खोलते हुए वर्तमान में जिस स्थिति में डकैती गुरसरांय थाना अंतर्गत ग्राम खैरो में पड़ी डकेती को लेकर बहुत तेजी से काम किया जा रहा है और लगातार संदेह के घेरे में आ रहे लोगों से पूछताछ जारी है इसी क्रम में एक टीम गुरसरांय के तत्कालीन थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी भी एक गठित टीम के साथ मौकाए वारदात से लेकर वहां आसपास गांव क्षेत्र के आम लोगों से मिलजुल कर अपना नेटवर्क दिन रात कड़ी मशक्कत करते हुए घटना का जल्द से जल्द पर्दाफाश के लिए लगे हुए हैं।

लेकिन घटना के 60 घंटे बीत जाने के बाद भी डकैती कांड का खुलासा नहीं हो सका, क्या खैरो में हुआ डकैती कांड पुलिस पुलिस के लिए चुनौती बन सकता है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in