March 15, 2025

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से AAP कार्यकर्ताओं में आक्रोश, प्रदेश भर में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

 दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से AAP कार्यकर्ताओं में आक्रोश, प्रदेश भर में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

प्रधानमंत्री की तानाशाही चरम पर लेकिन हम ना झुकेंगे, ना डरेंगे बल्कि लड़ेंगे – अरशद खान

आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों और उसकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा भयभीत- अर्चना गुप्ता

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की इंतेहा है – गयादीन कुशवाहा

झांसी/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुल्तान आब्दी)–आप सांसद संजय सिंह, मंत्री गोपाल राय विधायक ऋतुराज झा, दिनेश मोहनिया, रोहित महरौलिया, आदिल खान समेत कई पार्षदों और कार्यकर्ताओं को फतेहपुर बेरी थाने से पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब घोटाले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है जिसके विरोध में संपूर्ण उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आज विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया, इसी क्रम में आज में जिलाध्यक्ष अरशद खान, प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता तथा महानगर उपाध्यक्ष गयादीन कुशवाहा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

सिसोदिया की गरिफ्तारी को आम आदमी पार्टी ने लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया. इसी के साथ मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आप सांसद संजय सिंह, मंत्री गोपाल राय , विधायक ऋतुराज झा, दिनेश मोहनिया, रोहित महरौलिया, आदिल खान समेत कई पार्षदों और कार्यकर्ताओं को फतेहपुर बेरी थाने से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से इस गिरफ्तारी को केंद्र की मोदी सरकार की दमनकारी नीति बताया।

जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि मनीष बेकसूर हैं और जनता इसका जवाब जरूर देगी. उन्होंने कहा कि इससे हमारा संघर्ष और मजबूत होगा. मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की इंतेहा है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए रात दिन मेहनत करने वाले आम आदमी पार्टी के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करके भाजपा ने साबित कर दिया कि वह आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों और उसकी बढ़ती लोकप्रियता से कितना भयभीत है. उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में भ्रष्टाचारियों को सजा देना चाहते हैं तो आज तक अपने मित्र अडानी के ऊपर उन्होंने किसी तरह की जांच क्यों नहीं करवाई?

प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी की तानाशाही चरम सीमा पर है लेकिन हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं, हम जेल और लाठियों से डरते नहीं हैं. उन्होंने कहा कि सारी दुनिया देख रही है कि किस तरह से फर्जी मुकदमों में आम आदमी पार्टी के मंत्रियों को फसाया जा रहा है इसलिए मोदी यह न समझें कि उनकी फर्जी कार्रवाई से आम आदमी पार्टी का कारवां थम जाएगा बल्कि हम और मजबूत होंगे और देश का समर्थन हमारे साथ है।

महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा ने कहा कि भाजपा निराधार और फर्जी मुद्दों में आप के मंत्रियों को जेल भेज कर खुद ही कटघरे में खड़ी हो चुकी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में आज जमकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और हमें जन समर्थन भी प्राप्त है.

प्रदर्शन में प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा, जिला महासचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, नरेश ठेकेदार, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव आशीष तिवारी, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतेंद्र शर्मा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव हिमांशु यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष साजिद निसार, जिला सचिव विक्की खान, श्रम प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राशिद अंसारी, मऊरानीपुर विधानसभा अध्यक्ष अतुल आर्य, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार राव, महानगर अध्यक्ष महिला नीलम चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ चौधरी परवेज, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ आशीष गुप्ता, महानगर महासचिव भवजीत सरना, अर्जुन कुशवाहा, इम्तियाज खान, मोहम्मद आरिफ, मीडिया प्रभारी मोहित पंचोली, एम के चंदेले, शैलेंद्र, सतीश झा, इलियास , कृष्ण परिहार आदि शामिल रहे।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in