June 22, 2025

सुल्तानपुर में गो-तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 75 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क, 65 लाख का मकान व 10 लाख का पिकअप वाहन पुलिस ने किया जब्त

 सुल्तानपुर में गो-तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 75 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क, 65 लाख का मकान व 10 लाख का पिकअप वाहन पुलिस ने किया जब्त

सुलतानपुर/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता रजा हैदर)–सुल्तानपुर में गो-तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 75 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क, 65 लाख का मकान व 10 लाख का पिकअप वाहन पुलिस ने किया जब्त

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में गोतस्कर के विरुद्ध बुधवार को बल्दीराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। DM रवीश गुप्ता के आदेश पर प्रशासनिक व पुलिस टीम ने गोतस्कर की 75 लाख की संपत्ति कुर्क किया है। पुलिसिया कार्रवाई से क्षेत्र के गोतस्करों में हड़कंप मच गया है।

इसौली क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी

बल्दीराय थाने के प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के इसौली गांव का रहने वाला शातिर गो तस्कर नौशाद पुत्र इस्लाम क्षेत्र में धड़ल्ले से गो तस्करी की घटना को अंजाम देता रहा है। पूर्व में नौशाद के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। अब उसके विरुद्ध आज डीएम के आदेश पर 14 (1) की कार्रवाई की गई है।

सात मुकदमे हैं दर्ज

अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गो तस्कर नौशाद ने गो तस्करी जैसे संगीन अपराध से 65 लाख रुपए कीमत का मकान और 10 लाख का पिकअप वाहन ले रखा था जिसे आज सीज किया गया।


उस पर गंभीर किस्म के सात मुकदमे बल्दीराय थाना में पूर्व में दर्ज हो चुके हैं। आज हुई कार्रवाई में एसडीएम बल्दीराय महेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in