August 14, 2025

दिल्ली के उप- मुख्यमंत्री से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने की शिक्षा पर बात।

 दिल्ली के उप- मुख्यमंत्री से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने की शिक्षा पर बात।

झाँसी/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुल्तान आब्दी)–। विगत दिवस पीतांबरा पीठ दतिया में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का आगमन हुआ।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी झांसी के पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार भेंट की तथा बुंदेलखंड क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में सुधार की संभावनाओं पर चर्चा की।

प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता तथा जिलाध्यक्ष अरशद खान ने शिक्षा मंत्री सिसोदिया को बुंदेलखंड क्षेत्र में सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में कमी को दूर करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को सेमिनार आयोजित कर प्रशिक्षण तथा जानकारी देने का प्रस्ताव दिया जिस पर शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने सकारात्मक रूख दिखाते हुए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर बुंदेलखंड प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरशद खान, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा कुशवाहा, नगर अध्यक्ष दतिया जे पी कुशवाहा, पूर्व प्रवक्ता दतिया रवि बघेल, पूर्व जिलाध्यक्ष दतिया रिंकू यादव आदि उपस्थित रहे।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in