June 23, 2025

बरेली पुलिस ने 120 गौ तस्करों को किया गिरफ्तार

 बरेली पुलिस ने 120 गौ तस्करों को किया गिरफ्तार

बरेली/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता वसीम अहमद)- जनपद बरेली पुलिस ने गौकशी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर 110 गौकशों को निरोधात्मक कार्यवाही में एवं 10 अभियुक्तों को गौकशी के मुकदमों में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण जनपद बरेली के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं गौकशी में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमे थाना विशारतगंज व अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत हुई गौकशी की घटनाओ का सफल अनावरण करते हुये कुल 05 अभियुक्तो को गौवध करने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया तथा थाना देवरनियों से 02, थाना हाफिजगंज से 02 एवं थाना बारादरी से 01 अभियुक्त को गौकशी के मुकदमों में गिरफ्तार किया गया है।

अभियान के दौरान गौकशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनपद बरेली के नगर क्षेत्र के कुल 05 एवं देहात क्षेत्र के कुल 115 गौकशों को गिरफ्तार किया गया तथा शेष को थानों पर बुलाकर सत्यापन कर सख्त हिदायत दी गयी। गिरफ्तार गौकशो का थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नवत् है:-

नगर क्षेत्र:- थाना बारादरी- 05, देहात क्षेत्र:- थाना फरीदपुर-24, थाना बहेड़ी – 18, थाना देवरनियां- 12, थाना शीशगढ- 10, थाना शेरगढ- 10, थाना फतेहगंज पश्चिमी- 07, थाना शाही – 06, थाना मीरगंज 05, थाना विशारतगंज / अलीगंज- 05, थाना क्योलड़िया- 04, थाना नवाबगंज-03, हाफिजगंज-03, थाना भमोरा 03, थाना फतेहगंज पूर्वी- 02, थाना भुता- 02, थाना आंवला-01

राजकुमार अग्रवाल एसपी ग्रामीण

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in