March 15, 2025

जिलाधिकारी के नेतृत्व में आरडीए की आय में हो रही लगातार वृद्धि, आरडीए के अधिकारियों की बढ़ी सक्रियता।

 जिलाधिकारी के नेतृत्व में आरडीए की आय में हो रही लगातार वृद्धि, आरडीए के अधिकारियों की बढ़ी सक्रियता।

अवैध निर्माणों के शमन, ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त मानचित्रों के समयबद्व निस्तारण तथा अवैध निर्माणों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही से 02 वर्षों में हुई सर्वाधिक आय।

रामपुर/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता आफाक अहमद खान)–जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़ द्वारा विगत 05 वर्षों में रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) द्वारा अर्जित आय की समीक्षा की गई, जिसमें उन्होंने रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे कार्यों एवं ध्वस्तीकरण सहित विभिन्न कार्यवाहियों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और जरूरी निर्देश दिए।


जिलाधिकारी के नेतृत्व में आरडीए की आय में लगातार वृद्धि हो रही है साथ ही अवैध भूखण्डीय विकास के विरुद्ध आरडीए की सक्रियता भी बढ़ गयी है।


आरडीए द्वारा विगत वित्तीय वर्ष 2018-19 से वित्तीय वर्ष 2022-23 में अद्यतन आय के आंकड़ों में वित्तीय वर्ष 2018-19 में लक्ष्य 547 लाख रूपए के सापेक्ष प्राप्त आय 175.89 लाख रूपए, वित्तीय वर्ष 2019-20 में लक्ष्य 558 लाख रूपए के सापेक्ष प्राप्त आय 139.44 लाख रूपए, वित्तीय वर्ष 2020-21 में लक्ष्य 567 लाख रूपए के सापेक्ष प्राप्त आय 87.24 लाख रूपए, वित्तीय वर्ष 2021-22 में लक्ष्य 515 लाख रूपए के सापेक्ष प्राप्त आय 293.11 लाख रूपए एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 में लक्ष्य 474 लाख रूपए (01 अप्रैल 2022 से 31 जनवरी 2023 तक) के सापेक्ष 376.42 लाख रूपए की आय हुई है।


जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष आरडीए द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्राधिकरण के क्षेत्र के अन्तर्गत अवैध निर्माणों के शमन, ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त मानचित्रों के समयबद्व निस्तारण तथा अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण, विशेषकर प्राधिकरण विकास क्षेत्र में अवैध भूखण्डीय विकास के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के फलस्वरूप विगत् वित्तीय वर्ष 2021-22 व वित्तीय वर्ष 2022-23 में अद्यतन स्थिति के अनुसार प्राधिकरण द्वारा अधिकतम आय अर्जित की गई है।


अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/सचिव रामपुर विकास प्राधिकरण हेम सिंह ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा विगत् 02 वर्षों में प्राधिकरण क्षेत्रार्न्तगत रूपए 410 लाख की लागत से पार्कों चौराहों एवं सड़कों का निर्माण/विकास कार्य कराया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु निर्धारित आय लक्ष्य रूपए 474 लाख के सापेक्ष रूपए 376.42 लाख की आय माह जनवरी 2023 के अन्त तक अर्जित की जा चुकी है।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष आरडीए द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष के अवशेष दो माह की अवधि में शत्-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित किए जाने के लिए आरडीए के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in