आम आदमी पार्टी का जनसंवाद कार्यक्रम जारी

वार्ड नंबर 49 में संपन्न हुए कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता।
झांसी/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुल्तान आब्दी)– आम आदमी पार्टी झांसी के जनसंवाद कार्यक्रम संपूर्ण झांसी जिले में लगातार जारी हैं जिसके तहत आज महानगर उपाध्यक्ष अनिल बिलियन के निवास जार पहाड़ झांसी में जिलाध्यक्ष अरशद खान के मुख्य आतिथ्य तथा महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने उपस्थित वार्ड वासियों से संवाद कर विचारों का आदान प्रदान किया तथा उनको पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनता के टैक्स से जनता को मूलभूत सुविधाएं फ्री उपलब्ध करवाना चाहती है। विरोधी पार्टियां पहले तो आम आदमी पार्टी की नीतियों की आलोचना करती हैं लेकिन चुनाव का समय आने पर नकल करते हुए वही घोषणाएं करते हैं जो आम आदमी पार्टी करती है।
कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सीमा कुशवाहा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चौधरी परवेज , एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वीरू बाल्मीकि, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जागेश नायक , जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी राममूर्ति अय्यर, एडवोकेट नीलम चौधरी, अशोक मिश्रा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने आम आदमी पार्टी में आस्था व्यक्त करते की सदस्यता ग्रहण की जिनमें उमेश चंद्र, महेश कुमार यादव, कमलेश कुमार, अजय कुशवाहा, मनोज, मुरलीधर, शिवचरण कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, विनोद नाहर, श्रीमती प्राची गुप्ता, श्रीमती सावित्री देवी, श्रीमती सरोज, आकाश, रोबिन, संतोष सिंह राजपूत, बृज किशोर त्रिपाठी, विनोद कुमार, सतीश, राजा भैया आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव आशीष तिवारी ने तथा आभार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव साजिद निसार ने किया।