June 24, 2025

महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्याओं पर रोकथाम के लिए बालिकाओं को किया जागरूक

 महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्याओं पर रोकथाम के लिए बालिकाओं को किया जागरूक

लखीमपुर खीरी: (नूरुद्दीन)- जिला न्यायाधीश के निर्देश में जिला विधिक साक्षरता शिविर के कार्यक्रम के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक साक्षरता शिविर का आयोजन पलिया मांटेसरी स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पलिया तहसील की नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री व साक्षरता शिविर का संचालन पलिया बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता अमित महाजन ने किया।

नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री ने महिलाओं व बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाओं व बालिकाओं के उत्थान के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या पर रोकथाम, महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों एवं सरकार द्वारा आम जनता के लिये चलाई जाने वाली सरकारी योजनाओं, निशुल्क 6 विधिक सहायता व सरकारी, मध्यस्थता/लोक अदालतों के माध्यम से वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराने आदि के सम्बन्ध में आम जनता को जागरूक करने के लिये विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन विभिन्न-विभिन्न कार्यदिवसों पर किये जाते है ताकि आम जनमानस खासतौर पर महिलाओं व छात्राओं में खासतौर पर ग्रामीण परिवेश की महिलाओं में जागरूकता आये।

वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व महामंत्री अमित महाजन ने महिलाओं व बालिकाओं के अपराधों व उनके रोकथाम के लिये कानून व अधिनियम की जानकारी देते हुए महिलाओं के लिये हेल्पलाइन नम्बर आदि की जानकारी साझा की। यथार्थ सेवा समिति की अध्यक्ष बीना गुप्ता ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक अनैतिक सामाजिक प्रथा है, हालांकि अब लोगो की सोच बदली है। सर्व जनजाति एवं महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष सविता तिवारी ने ग्रामीण परिवेश की महिलाओं में शिक्षा की कमी की वजह से उत्त्पन्न समस्या, कुंता अग्रवाल ने बालिकाओं को निडर बनने पर जोर दिया। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना अवस्थी, किरन गुप्ता, किरण जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के समापन से पूर्व प्रधानाचार्य रत्ना वाजपेयी ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में अनेको महिलाये,बालिकाओं सहित ग्रामीण परिवेश की अनेको महिलाएं उपस्थित रही।

Bureau