June 24, 2025

गृहस्थी लाभार्थियों को जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 तक एक वर्ष हेतु निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया:–जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील

 गृहस्थी लाभार्थियों को जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 तक एक वर्ष हेतु निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया:–जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील

रामपुर/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता आफाक अहमद खान)– जनपद के समस्त राशनकार्डधारकों को केन्द्र सरकार द्वारा योजना के अन्तर्गत आच्छादित गरीब लाभार्थियों के आर्थिक बोझ को कम करने तथा राष्ट्रीय एकरूपता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनएफएसए में आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 तक एक वर्ष हेतु निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया है।


जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील ने बताया कि शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह नवम्बर-2022 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न को अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा खाद्यान्न (14 किग्रा गेहॅू तथा 21 किग्रा चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशनकार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा खाद्यान्न प्रति यूनिट (02 किग्रा गेहॅू एवं 03 किग्रा चावल) को निःशुल्क वितरण 06 जनवरी 2023 से 16 जनवरी 2023 के मध्य किया जायेगा।


उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि 16 जनवरी 2023 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न कराया जायेगा।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in