June 25, 2025

आशा हैल्थ वर्क्स एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष आशा शुक्ला व संरक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने महिला अस्पताल से विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली

 आशा हैल्थ वर्क्स एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष आशा शुक्ला व संरक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने महिला अस्पताल से विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली

महोबा/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता इसराईल कुरैशी)–आशा हैल्थ वर्क्स एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष आशा शुक्ला व संरक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने महिला अस्पताल से विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। जो आल्हा चौक, ऊदल चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां आशा कार्यकर्ताओं ने एडीएम शिशिर कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि वर्ष 2020 से उन्होंने 1,500 रुपये बढ़ा मानदेय नहीं मिला है और न ही नसबंदी कराने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। शासन के आदेश पर आशा कार्यकर्ताओं कों मोबाइल बांटे गए हैं लेकिन जिले में 30 प्रतिशत आशाओं को ही मोबाइल मिले हैं। बताया कि चार माह से उनका मानदेय नहीं मिला है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने शीघ्र मानदेय और बकाया भुगतान न मिलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में मालती, प्रेमवती, जनकसुता, सीमा, राधा, पार्वती, कमलेश, संगीता आदि शामिल रहीं।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in