लड्डू से तौले गए सुलतानपुर विधायक

भट्ट समाज के महापुरुषों के नाम पर बनेगा वाचनालय – विधायक विनोद सिंह
सुलतानपुर। जनप्रतिनिधि के रूप में मैं अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन पूर्ण निष्पक्षता के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। यह बातें श्री भट्ट ब्राह्मण संस्थान द्वारा आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह व सामाजिक विचार गोष्ठी के भव्य कार्यक्रम में सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि भट्ट ब्राह्मण समाज ने जो मांग की है मैं पूरी कोशिश करूंगा कि शहर में भट्ट ब्राह्मण समाज के महापुरुषों के नाम एक वाचनालय स्थापित हो सके। विनोद सिंह ने कहा कि भट्ट ब्राह्मण समाज ने चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया उसको मैं जीवन भर नहीं भूलूंगा।। विनोद सिंह को संस्था ने लड्डू से तौल कर उनका अभिनंदन किया, साथ ही संस्था ने समारोह में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर आर ए वर्मा, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी आदि का भट्ट ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ,आनंद प्रकाश द्विवेदी, वेद प्रकाश उपाध्याय (चैंपियन), आलोक आर्य आदि मौजूद थे।