June 24, 2025

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया

 कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया

झांसी /उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुल्तान आब्दी)–आज शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय मानिक चौक में कांग्रेसजनों ने पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 76 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस जनों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


सोनिया जी को बधाई देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि उन्होनें यू पी ए शासनकाल में देश के करोड़ो लोगों की भलाई के लिए सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा बिल, शिक्षा का अधिकार जैसी जनहितकारी योजनाएं लागू करवाई।


शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि भारतीय राजनीति में त्याग और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सोनिया गांधी ने जनता से जुड़े मुद्दों पर सदैव स्वच्छ राजनीति को प्राथमिकता दी हैं।


इस मौके पर इदरीश खान, भरत राय,पार्षद अरविन्द बबलू,शफीक अहमद मुन्ना, अमीर चंद आर्य, मजहर अली, उमा यादव, इंदिरा रायकवार, हेमा रजक, रशीद मंसूरी, अनिल रिछारिया, हामिद अब्बासी, हुकुम श्रीवास,दीपकदत्त मिश्र, राशिद खान, नूरउद्दीन,इमरान खान, रोवेश खान,गौरव कंचन आदि उपस्थित रहें।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in