June 23, 2025

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल पकड़ीकलां, विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा का आकस्मिक किया गया आकस्मिक निरीक्षण

 प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल पकड़ीकलां, विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा का आकस्मिक किया गया आकस्मिक निरीक्षण

          सुलतानपुर/उत्तर प्रदेश:(ब्यूरो रिपोर्ट)–प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा शुक्रवार को गोवंश आश्रय स्थल पकड़ीकलां, ब्लाक प्रतापपुर कमैचा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल की साफ-सफाई सन्तोषजनक नही पायी गयी। इस गोवंश आश्रय स्थल पर कुल 80 गोवंश संरक्षित पाये गये, जिसमें 46 नर एवं 34 मादा पाये गये।
          मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भूसा स्टाक पंजिका का अवलोकन किया गया, जो अद्यावधिक नही पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित को गोवंश आश्रय स्थल पर नियमित रूप से साफ-सफाई कराने एवं वांछित अभिलेख अद्यावधिक रखने के निर्देश दिये गये।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in