मो.मेहराब उर्फ प्रिंस बने “हम” पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष

बेगूसराय/बिहार:(संवाददाता कोनेन अली)–हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युअर) हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार में अनुसूचित /जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन के निर्देश पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो.तनवीर उर रहमान ने बेगूसराय में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे बलिया नगर परिषद क्षेत्र के बड़ी बलिया निवासी मो.मेहराब उर्फ प्रिंस को पार्टी हित में बेहतर कार्य को देखते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया है।
मो.मेहराब को पार्टी के द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान, तनवीर उर रहमान, मो.मोदस्सिर अहमद,बेगूसराय हम के जिलाध्यक्ष पियूष कुमार,जिला प्रवक्ता माधव वत्स ने उन्हे बधाई दी।