June 23, 2025

दिल्ली से पैदल यात्रा कर अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए निकले पागल बाबा के अवागढ़ पहुंचने पर हिन्दू एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 दिल्ली से पैदल यात्रा कर अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए निकले पागल बाबा के अवागढ़ पहुंचने पर हिन्दू एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

एटा/उत्तर प्रदेश:(हर्ष द्विवेदी)–दिल्ली से पैदल यात्रा कर अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए निकले पागल बाबा के अवागढ़ पहुंचने पर हिन्दू एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

एटा आपको बताते चलें कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ हुआ है और एक भक्त दर्शन के लिए पदयात्रा पर निकल पडे जिनका नाम मनीष शर्मा उर्फ पागल बाबा है

पुजारी शिव मंदिर राजीव नगर एक्सटेंशन रोहिणी दिल्ली
दिल्ली से अयोध्या दंडवत यात्रा 4 जून 2022 को पद यात्रा शुरू की थी जोकि दिनांक आज नगर अवागढ़ में पहुंचे हैं,
जिसके संबंध में पागल बाबा ने बताया कि वह प्रतिदिन 3 किलो मीटर यात्रा करते है
फिर किसी आश्रम पर विश्राम करते हे। दंडवत यात्रा करते करते बाबा को 5 महीना 1 दिन हो गया है।
यह यात्रा लगातार अयोध्या तक चलेगी।
वहीं नगर में प्रवेश के दौरान भाजपा नेता रवेन्द्र कुमार वार्ष्णेय द्वारा अपने प्रतिष्ठान पर मिठाई खिलाकर स्वागत किया जिसके बाद नगर अवागढ़ में हिन्दू एकता संगठन द्वारा पागल बाबा का स्वागत कर अवागढ़ सीमा को पार कराया एवं श्री राम जी के जयकारे का उद्घोष पूरे नगर अवागढ़ में गूंजा,

स्वागत करने में हिन्दू एकता संगठन के संस्थापक शुभम् हिन्दू, अतुल लुहार, प्रशान्त गुप्ता , सर्वेंद्र कुमार, कृष्णा ठाकुर, प्रिंस वार्ष्णेय, निखिल गुप्ता, आदि गौ सेवक मौजूद रहे

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in