एटा में त्रिमूर्ति मानव सेवा समिति द्वारा जरूरत मंद लोगों को किये गए वस्त्र वितरण

एटा/उत्तर प्रदेश:(हर्ष द्विवेदी)–एटा में त्रिमूर्ति मानव सेवा समिति द्वारा जरूरत मंद लोगों को किये गए वस्त्र वितरण,
वही भट्टे पर मौजूद मासूम बच्चों और मजदुरों के चेहरे खिले,
त्रिमूर्ति मानव सेवा समिति ने आज ग्राम मरथरा में स्थित दो ईंट भट्टों पर रहने वाले मज़दूर परिवार के बच्चों एवं महिलाओं को कपडे बांटने का किया गया कार्य,
समिति के अध्यक्ष मनोज जैन (बल्ले) ने बताया कि भट्टा श्रमिकों की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए फिलहाल सहयोग हेतु समिति द्वारा इनका चयन किया गया है,
और ये वस्त्र वितरण श्रृंखला का यह तीसरा चरण है, आगे भी इस क्रम को जारी रखा जाएगा।
एटा – समिति द्वारा किए जाने वाले समाज कल्याण कार्यक्रमों के अंतर्गत 27 नवम्बर 2022 को शहर के प्रतिष्ठित डॉ अखिलेश गुप्ता (फ़िज़ीशियन) एवं डॉ साधना सिंह (स्त्री रोग विशेषज्ञ) के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा,जिससे लोगों में जागरूकता आएगी,साथ ही गरीब जनता को मुफ्त इलाज एवं मुफ्त की सुविधा प्राप्त होगी,इन आयोजनों मे त्रिमूर्ति मानव सेवा समिति के सभी सदस्य निरंतर लम्बे समय से अपनी सक्रिय भूमिका निभाते चले आ रहे हैं।