August 8, 2025

अटल परिपथ में बिराजी मां यमुना की प्रतिमा, विधि विधान से हुई आरती

 अटल परिपथ में बिराजी मां यमुना की प्रतिमा, विधि विधान से हुई आरती

हमीरपुर/उत्तर प्रदेश:(अमित नामदेव)–हमीरपुर यमुना किनारे स्थित अटल परिपथ में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को विधि विधान के साथ मां यमुना की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा व उनकी प्रतिमा का अनावरण जिलाधिकारी डा.चंद्रभूषण त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल व नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कर मां की आरती की।

अटल परिपथ को हरा भरा बनाने के बाद अब उसकें सौदर्यींकरण को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इस पाथ-वे में विभिन्न प्रकार के स्टेच्यू लगे हुए हैं।

इसके साथ ही गुरुवार को कार्तिक माक के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को चौरा देवी मंदिर के मोड़ पर पाथ-वे में मां यमुना की प्रतिमा स्थापित कराई गई। पं.बाबूप्रसाद अवस्थी के द्वारा विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां की प्रतिमा का डीएम, एसपी, चेयरमैन, एडीएम रमेशचंद्र, राजेश यादव, डा.नागेंद्रनाथ द्वारा संयुक्त रूप से अनावरण किया गया और फिर हवन पूजन के बाद मां यमुना की आरती की गई।

जिलाधिकारी द्वारा मां की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पहले प्रतिमा को स्नान आदि कराते हुए नौवेद्य चढ़ाते हुए मां की प्रतिमा की विधि विधान से पूजा अर्चना हुई और फिर उनकी आंख में बंधी पट्टी को खोलते हुए मां से मंगल कामना की, इस मौके पर वृक्षमित्र संगठन के राजेंद्रवीर सिंह चौहान, देशराज रचनाकर, कोतवाल दुर्विजय सिंह मौजूद रहे।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in