August 9, 2025

परंपरागत तरीके से महिलाओं और कन्याओं ने मनाया गोवर्धन पूजा

 परंपरागत तरीके से महिलाओं और कन्याओं ने मनाया गोवर्धन पूजा

गाज़ीपुर/उत्तर प्रदेश:(एकरार खान)– जहां आज सदर कोतवाली इलाके के नवापुरा मोहल्ले में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में भारी संख्या में कन्याएं और महिलाएं शामिल रही। इस दौरान महिलाएं और कन्याओं ने गोवर्धन पूजा किया

     वहीं मौके पर मौजूद कन्या दिया ने बताया कि गोवर्धन पूजा को भैया दूज के नाम से भी जाना जाता है। कहावत ये भी है कि यमुना ने अपने भाई यमराज को हमेशा अपने घर बुलाती थी। लेकिन व्यस्त होने के कारण यमराज अपनी बहन के घर नहीं पहुंच पाते थे। एक दिन अचानक भैया दूज के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे । जहां यमुना ने यमराज को तिलक लगाया। जिसपर प्रसन्न होकर इच्छा अनुसार वर मांगने को कहा। वरदान देने को कहा । इस पर यमुना बोली यदि तुम कोई वर देना है तो वरदान दो कि तुम हर साल इस तिथि को मेरे घर आओगे और मेरा सत्कार स्वीकार करोगे। भाई दूज के दिन जो भी आपकी तरह अपनी बहन के घर जाएगा। बहन से टीका लगवाएगा और बहन उसे प्यार से खिलाएं, तो वह आपसे कभी नहीं डरेगा, तब यमराज ने यमुना को वरदान दिया कि ऐसा होगा।करें ये खास उपाय भाई दूज के दिन किसी भूखे को भोजन कराने से यमराज की भी कृपा प्राप्त होती है। 

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in