June 24, 2025

आला अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण

 आला अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण


रामपुर/उत्तर प्रदेश:(आफाक अहमद खान)–शासन द्वारा नामित जनपद के नोडल अधिकारी एवं सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य रविन्द्र एवं जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़ एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने तहसील सदर के बाढ प्रभावित ग्राम रवन्ना के निकट लालपुर-रुहेला तटबन्ध पर कराये जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता सिंचाई श्री सियाराम से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा के समय निर्माण जैसे कार्यो पर लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने तटबन्धों पर कराये जा निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि कार्ययोजना बनाकर ईरीगेशन विभाग से वार्ता कर ली जाय।


तत्पश्चात नोडल अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने सदर तहसील के बाढ़ क्षेत्र ग्राम रवन्ना में चौपाल के दौरान अतिवृृष्टि एवं बाढ के दौरान हुए नुकसान के संबंध में बाढ़ पीड़ित लोगों की समस्याएं सुनी।


इस दौरान नोडल अधिकारी ने बाढ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री तथा बच्चों को कुपोषण किट भी प्रदान की। उन्होंने ग्रामवासियों कहा कि सरकार आपदा के समय आपके साथ है जो परिवार अतिवृृष्टि या बाढ से प्रभावित हुए हैं उनको मदद दी जायेगी। उन्होंने प्रशंसता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम रवन्ना में लगभग सभी परिवारों के आयुष्मान कार्ड बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड से किसी भी अस्पताल में 05 लाख रूपये की धनराशि तक मुफ्त में ईलाज कराया जा सकता है। इसलिए पात्र परिवार के सभी सदस्य अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें। उन्होंने चौपाल में 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यो के बारे में पंचायत सचिव से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ सभी पात्र ग्रामीणों तक जरूर पहुंचायी जाय। सभी अधिकारी यह भी ध्यान रखें कि अपने-अपने विभाग से संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बराबर मॉनिटरिंग करते रहें।


जिलाधिकारी ने बताया कि अतिवृृष्टि और बाढ़ से हुई नुकसान का व्यापक सर्वे करा कर उनका चिन्हाकन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम रवन्ना में अतिवृृष्टि के दौरान दो कच्चे घर गिर गये थे उनका मुआवजा प्रशासन की और से दिया गया है। इस गॉव में कोई भी पशु हानि नही हुई है तथा 88 हैक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। जिलाधिकारी ने बताया कि अतिवृृष्टि के दौरान प्रभावित ग्रामवासियों को स्कूलों या न्यायपंचायत में बनाये गये शेल्टर होम विस्थापित किया गया तथा अतिवृृष्टि के दौरान लोगों को प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से जागरूक भी किया गया।


इस अवसर पर मुुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in