पेड़ो को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है उपेन्द्र रावत

सेवा पखवाडा के तहत हुए कार्यक्रम मे सांसद ने किया वृक्षारोपण
बाराबंकी/उत्तर प्रदेश:(आज़मी रिज़वी)–प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित सेवा पखवाडा के अंतर्गत ग्राम बसारा तहसील फतेहपुर मे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बाराबंकी के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में जिले के लोकप्रिय सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने पहुँच कर वृक्ष रोपित किया।सांसद श्री रावत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहाकि पेड़ो को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है,वास्तव मे यदि पेड़ नही होते तो धरती पर जन जीवन ही नही होता।
पेड़ हमे विभिन्न प्रकार के फलो और सब्जियो की प्रचुरता प्रदान करते है।पेड़ हम सबको छाया प्रदान करते है और वातावरण को ठंडा बनाते है, वातावरण मे नमी के स्तर को नियंत्रित करते है तथा मिट्टी के कटान को रोकने में मदद करते है वृक्षों से बहुत सी जीवन उपयोगी वस्तुएं मिलती है।वृक्षो से ही पर्यावरण का निर्माण होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी द्वारा की गयी।
कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राजेश वर्मा ने किया।इस अवसर पर एमएलसी अंगद सिंह,जिला महामंत्री गुरूशरण लोधी,मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा यशवंत सिंह,अजीत वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।