June 25, 2025

पुलिस ने 6 मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार, करोडो की हैरोइन (स्मैक) बरामद

 पुलिस ने 6 मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार, करोडो की हैरोइन (स्मैक) बरामद

कासगंज- पुलिस की मादक पदार्थ तस्कऱो पर बडी कार्रवाई,

06 हैरोइन तस्कर गिरफ्तार कब्जे से करोडो की हैरोइन, स्मैक बरामद,

अंर्तराष्ट्रीय बाजार में दो करोड 58 लाख की बताई जा रही अनुमानित कीमत,

अलीगढ, मथुरा, कासगंज के बताये जा रहे हैं हैरोइन तस्कर,

स्कूलों और काँलेजों में छात्रों तक पहुंचाते थे नशे को शौदा।

कासगंज/उत्तर प्रदेश:(जुम्मन कुरैशी)– कासगंज सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बडी कार्रवाई की है। पुलिस ने छह मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे 2 किलो 580 ग्राम हेरोइन, स्मैक बरामद की है।जिसकी कीमत अंर्तराष्ट्रीय बाजार में 2 करोड़ 58 लाख रूपये की बताई जा रही है।

एसपी कासगंज बीबीजीटीएस मूर्ति के मुताबिक तस्करों की गिरफ्तारी कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के किसरौली रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग से हुई है। गिरफ्तार किए गए मादक पदार्थ तस्करों के नाम अजीम, भूरा मुजाहिद, मोहम्मद कासिम निवासी बड्डू नगर कासगंज के रहने वाले हैं, जबकि पंकज शर्मा कृष्णा नगर मथुरा, विमल और विकास अलीगढ़ के रहने वाले हैं। जिनके कब्जे से 2 किलो 580 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के अलावा पांच मोबाइल दस हजार 800 रूपये बरामद हुए हैं। ये नशे के सौदागर हैरोइन को उत्तर प्रदेश के 15 जनपदो के स्कूलों और काँलेजो में बच्चों को सप्लाई करते थे। जिससे बच्चे नशे की लत में पढ़कर अपना भविष्य बर्बाद कर लेते हैं। नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in