June 23, 2025

बरात लेकर सिया को बिहाने चले प्रभु

 बरात लेकर सिया को बिहाने चले प्रभु

भव्य और आकृषण ढंग से निकाली गई प्रभु श्रीराम की बरात

रामबारात के अवसर पर जगमग कुरावली का नज़ारा ही अदभुद था

कुरावली/उत्तर प्रदेश:- ब्रस्पतिवार की रात्रि कस्बा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गयी। लगभग 65 झांकियो के साथ श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख शेलेन्द्र सिंह राठौर (गुड्डू दादा) रामबारात की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि श्री अतुल सिंह से फीता काट इस कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया। बरात का जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और भक्तो के द्वारा आरती उतारकर स्वागत किया गया। तो वही एडिशनल विजय पाल सिंह की निगरानी पूरे समय इस प्रोग्राम में लगी रही।


श्री राम की बरात का शुभारंभ नगर के प्रमुख श्री महाराज जी बाबा मंदिर से मुख्य अतिथि के रूप में आए मंत्री प्रतिनिधि अतुल सिंह ने फीता काटकर और भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना करके किया। बरात में शामिल बैंड की धुन पर कलाकार थिरकते हुए चल रहे थें। इसके अलावा काली मंडल के कलाकार विभिन्न आकृतियों में युद्ध कर रहे थे। झांकियों में सबसे आगे मूषकों के रथ पर सवार गणेश भगवान, पांच शेरों के रथ पर सवार मां दुर्गा, क्षीर सागर में विराजमान भगवान विष्णु और लक्ष्मी, सीना चीरते हनुमान, राम-सीता-लक्ष्मण की सेवा में हनुमान, भारत माता, केवट के साथ प्रभुराम, लक्ष्मण, सीता, राधा-कृष्ण और गोपियां, ब्रहमा-विष्णु-महेश, जनक सीता, वशिष्ठ दशरथ, भरत तथा शत्रुघन तथा अंत में भगवान श्रीराम का भव्य डोला था। जिसमें श्रीराम लक्ष्मण, तथा गुरू विश्वामित्र विराजमान थे।


मंदिर से प्रारंभ होकर बरात पुरानी लहसुन मंडी, जीटी रोड, घिरोर रोड चौराहा, सदर बाजार से भ्रमण करती हुयी गल्लामंडी स्थित जनकपुरी पर संपन्न हुई। बरात के नगर भ्रमण के दौरान कस्बाई लोगों ने श्रीराम बरात का पुष्प वर्षा और आरती उतारकर भव्य स्वागत किया। जनकपुरी में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा बारात की अगवानी की गयी। विधि विधान से राम और सीता का विवाह संपन्न हुआ।


इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख शेलेन्द्र सिंह राठौर (गुड्डू दादा), धर्मेंद्र वर्मा (धम्मा), कोषाध्यक्ष भानुप्रताप वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष लाला राजकिशोर गुप्ता, कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश माथुर, कार्यवाहक अध्यक्ष चंदन भदौरिया पूर्व चेयरमैन अभिलाख सिंह यश प्रताप सतीश दीक्षित, हिमांशु गुप्ता, देशराज सभासद, जितेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, मोनू यादव, पंछीलाल वर्मा, राजपाल, दिवाकर, कैलाश गुप्ता, पिंटू गुप्ता आदि का सराहनीय सहयोग रहा। राम बरात के दौरान सीओ विजयपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस की व्यवस्था भी सराहनीय रहीं।

पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था

रामबारात कार्यक्रम शांतिपूर्ण सम्पन करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तेद दिखा। कही कोई कोताई न रहे इसके लिए एडिशनल विजय पाल सिंह, एस डी एम युगांतर त्रिपाठी, सी ओ संजय कुमार वर्मा, तहसीलदार राकेश कुमार जयंत, कुरावली थाना प्रभारी विनोद कुमार, ओछा थाना प्रभारी राजीत वर्मा, घिरोर थाना क्राइम प्रभारी अजय सिंह, एसओ अमित सिंह, उपनिरीक्षक भूपेनदर सिंह सिरोही, उपनिरीक्षक सतेंदर सिंह, उपनिरीक्षक विवेक कुमार, उपनिरीक्षक कदीर शाह, व सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे। पैनी निगाहों के साथ पूरे समय गस्त करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in