March 15, 2025

भगवान श्री राम की बारात में पूर्व नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया जोरदार स्वागत

 भगवान श्री राम की बारात में पूर्व नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया जोरदार स्वागत

शमशाबाद /फर्रूखाबाद:(विशाल शर्मा)–रामलीला कमेटी के बैनर तले हर्षोल्लास के वातावरण में निकाली गई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात शोभा यात्रा का जयकारों के मध्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की भब्य बारात में भक्तो ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया जानकारी के अनुसार गुरुवार को राम लीला कमेठी के बेनर तले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की शोभा यात्रा जिसे गुमटी महादेव मंदिर से पूजा अर्चना के बाद निकाला गया शोभायात्रा में भगवान राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न चारों भाई घोड़े पे सवार थे अन्न देव गणों की झांकियां भी विराजमान थी धीरे धीरे आगे बढ़ रही थी भगवान श्री राम की बारात की शोभा यात्रा का जगह-जगह भक्तों द्वारा स्वागत किया गया गगनभेदी जयकारे लगा रहे थे राम बारात की शोभा यात्रा को देखने के लिए मुख्य मार्ग के दोनों तरफ भक्तों का ताता लगा हुआ था शोभायात्रा निकल रही थी भक्तगण पूजा अर्चना के साथ जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे बरात में सबसे आगे विघ्नहर्ता भगवान गणेश की झांकी चल रही थी पीछे मां सरस्वती भारत माता बजरंगबली भगवान परशुराम भोलेनाथ सुदर्शन चक्रधारी भगवान विष्णु तथा लंकापति रावण आदि के स्वरूप शोभायमान होकर चल रहे थे लंकापति रावण की झांकी के साथ नर्तकियो का नृत्य भक्तजनों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।

झांकी में भक्तगणों की सर्वाधिक ज्यादा भीड़ देखी गई पीछे बैंड बाजों की लहरियों के बीच सुंदर घोड़ों पर सवार दूल्हा बने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम भाई लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न चल रहे थे नगर के मुख्य मार्गों से गुजरती मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बरात का जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया पूर्व नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता ब्लाक प्रमुख राम किशोर राजपूत प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य कुंवर जीत उर्फ जीतू भैया सभी लोगों ने भगवान श्री राम की आरती उतारी बारात नगर के मार्गों से होती हुई देर शाम लंका के मैदान पहुँची।

सुरक्षा व्यवस्था की कमान कायमगंज क्षेत्राधिकारी एवं थाना अध्यक्ष मनोज कुमार भाटी देख रहे थे श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर हेमचंद राजपूत, महामंत्री पीयूष त्रिपाठी, उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवनीत रस्तोगी,जोगराज राजपूत,संजय गंगवार, दीपक श्रीवास्तव, अवधेश पांडे, रवि पांडे, विश्वनाथ पांडे, अतुल राजपूत, राम कुमार गुप्ता,अनुज रस्तोगी, अमरीश रस्तोगी, आदि ने सोभा यात्रा की कमान संभाली।

Bureau